Advertisment

पूर्व मुखिया ने हजारों महिला-पुरुषों को साड़ी और धोती का किया वितरण

गया : बिहार के गया जिले के वाराचट्टी के प्रखंड के रोही पंचायत के पूर्व मुखिया नंदकिशोर सिंह यादव विगत 25 वर्षों से लगातार जितिया पर्व के अवसर पर अपने रोही पंचायत के ग्राम रोही शाहजपुर, मायापुर, भट्टबीघा, दरबार, जहांगिरा, शोभ, सुलेबट्टा, चैनपुर, मानकुम्हारी और बांका बाकी के हजारों बुजुर्ग महिला एवं पुरुष ग्रामीणों के बीच साड़ी और धोती का का पुण्य कार्य कर रहे हैं। वे रोही पंचायत के लगभग 20 वर्षों तक मुखिया रहे और जब पांच वर्षों से मुखिया पद पर नहीं है तो भी बुजुर्ग ग्रामीणों के बीच साड़ी और धोती का वितरण लगातार कर रहे हैं।

इसके अलावा भी वह लगातार क्षेत्र मे सामाजिक कार्य कर रहे हैं। जिससे अब वे मुखिया पद पर नहीं होते हुए भी पंचायत में मुखिया के रूप में लोग उन्हें आदर सम्मान देते हैं। नंदकिशोर सिंह यादव बताते हैं कि उनकी मां ने जितिया पर सबसे पहले गांव के पांच गरीब महिलाओं के बीच साड़ी बांटने की सलाह दी तबसे यह सिलसिला शुरू हुआ। अब यह विशाल रूप ले लिया है कि कोई भी लोग उनके दरबार से खाली हाथ नहीं लौटता है।

यह भी पढ़े : सुबह से लेकर देर रात तक चलता रहा NIA की छापेमारी, कैश और हथियार जब्त

यह भी देखें :

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Sahdevkhap News: गया में कुएं में जहरीली गैस से चार लोगों...

गया के डोभी थाना क्षेत्र में कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार ग्रामीणों की मौत हो गई। दो शव निकाले...

JPSC Scam: पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते ने डेटा कॉपी करने की...

 14वें JPSC फर्जीवाड़ा मामले में पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते पर छापेमारी के बाद डेटा कॉपी करने का आरोप है। CID ने कंप्यूटर और पेन...

Chamoli Tunnel Accident: झारखंड के मजदूर भी फंसे, चमोली में टनल...

 उत्तराखंड के चमोली में विष्णुगाड पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टनल में हादसे के बाद झारखंड के कई मजदूर फंसे। सीएम हेमंत सोरेन ने धामी...