प्रदेश मुखिया संघ के आह्वान पर मुखिया की ओर से अपनी मांगों को लेकर 16 अगस्त से हड़ताल जारी

गया : प्रदेश मुखिया संघ के आह्वान पर लगातार मुखिया के द्वारा अपनी मांगों को लेकर 16 अगस्त से हड़ताल जारी है। इसी क्रम में 22 अगस्त 2023 को गया जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ डब्ल्यू यादव के नेतृत्व में गया के गांधी मंडप में एक बैठक हुई। इस दौरान जानकारी देते हुए गया जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ बबलू यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार पंचायतों को संविधान प्रदत्त अधिकारों पर कुठाराघात कर रही है। पंचायतों को ना तो संविधान प्रदत अधिकारों के अनुसार काम करने नहीं दे रही है और ना ही जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा की गारंटी दे रही। जबकि बिहार सरकार ने जनप्रतिनिधियों को हथियार का लाइसेंस भी नहीं दे रही है।

वहीं मुखिया संघ के उपाध्यक्ष ने कहा कि अपराधिक घटनाओं में मृत जनप्रतिनिधियों को 50 लाख अनुग्रह राशि मिलना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि पंचायती राज नियमावली में ग्राम सभा को व्यापक अधिकार दिया गया है। केंद्र और राज्य सरकार उस में लगातार कटौती कर रही है। मनरेगा में पंचायतों के अधिकारों को खत्म करने की साजिश हो रही है। इसके अलावे मुखिया संघ की कई मांगे हैं। जिसे लेकर लगातार 16 अगस्त से 31 अगस्त तक हड़ताल का आह्वान किया गया है जो कि पंचायतों में असर भी दिख रहा है।

उनका कहना है कि पंचायतों के कामकाज को ठप कर दिया गया है। जहां विकास की गंगा बहने चाहिए थी वहां मुखिया संघ के हड़ताल की वजह से ना तो विकास हो पा रहा है और ना ही आम जनों को कोई लाभ मिल पा रहा है। ऐसे में राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार आम जनहित के लिए उन्हें बेहतर कदम उठाने की जरूरत है। आज के इस बैठक में जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष राजीव रंजन यादव के अलावे मानपुर प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार मेहता, फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार राय, शेरघाटी प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, बांके बाजार प्रखंड अध्यक्ष अशोक प्रसाद और प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र पासवान सहित जिले के अन्य प्रखंडों के अलावे कई मुखिया प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

https://22scope.com/dhansi-bridge-near-falgu-manpur-bypass-in-gaya-blocked-traffic-for-hours/

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...