‘करीब 7 हजार की आबादी बाढ़ से पूरी तरह से प्रभावित’

सुल्तानगंज : भागलपुर जिले के नारायणपुर प्रखंड व अकबरनगर थाना क्षेत्र के बैकटपुर दुधैला पंचायत के कसमाबाद, शाहाबाद, अठगम्मा, कोदराभिट्टा और गोपालपुर इलाका दियारा है। करीब सात हजार की अबादी बाढ़ से पूरी तरह से प्रभावित है। सोमवार के रात आई तेज हवा के साथ बारिश से यहां के लोगों के लिए आफत बनकर आई। दर्जनों फूस और मिट्टी के घर धराशायी हो गया। कई घर गंगा में समा गया। कई बाढ़ पीड़ित घायल हो गए हैं।

वहीं बाढ़ प्रभावित लोगों ने बताया कि हमलोग महीनों से बाढ़ के पानी के चपेट में है। सोमवार को तेज आंधी, तूफान और बारिश होने से हजारों घर गंगा में समा गया और दर्जनों लोग घायल हैं। सरकार के द्वारा कोई सहायता नहीं दिया गया है। किसी तरह अपना जीवन यापन करने को मजबूर हैं।

यह भी देखें : 

वहीं बैकटपुर दुधैला पंचायत के मुखिया अरविंद मंडल और समाजसेवी अरुण मंडल ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ने पर बैकटपुर दुधैला पंचायत पूरे बाढ़ के चपेट में है जो लगभग पूरे पंचायत में 14 हजार की अबादी है। सभी लोग बाढ़ के चपेट में आने पर फूस के घर के उपर अपना शरण लेकर जीवन यापन कर रहे थे। जिला प्रशासन के ओर से कोई भी नुमाइंदा देखने तक नहीं आया है और न ही इन लोगों को अबतक सुखा राशन ही उपलब्ध हो पाया है।

यह भी पढ़े : सुल्तानगंज में बाढ़ का कहर, दर्जनों गांव के लोग हुए बेघर

श्वेतांबर कुमार झा की रिपोर्ट

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...