सुल्तानगंज में बाढ़ का कहर, दर्जनों गांव के लोग हुए बेघर

सुल्तानगंज : भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में गंगा नदी के बाढ़ से कहर जारी है। दर्जनों गांव के लोग बेघर हो गए हैं। पीड़ित लोग जिला प्रशासन के मदद पर आश्रित हो गए हैं। हालांकि जिले के एडीएम कुदंन कुमार, एसडीएम धनंजय कुमार और डीएसपी चंद्रभूषण ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया है। मंझली बांध पर हो रहे पानी के दबाब के कारण वहां पर मजिस्ट्रेट व चौकीदार की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। कर्मी लगातार बांध पर नजर जमाए हुए हैं। एडीएम ने बताया कि कुल छह जगहों पर कम्युनिटी किचन शुरू कर दिया गया है। नौ नांव की व्यवस्था सभी जगहों पर उपलब्ध करा दी गई है। जरुरत पड़ी तो और इसमें बढ़ोत्तरी की जाएगी। वहीं भागलपुर-सुलतानगंज मुख्य एनएच-80 पर भारी वाहनों का परिचालन बंद करा दिया गया है।

पूरी तरह बाढ़ की चपेट में नगर परिषद अकबरपुर

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज सहित नगर परिषद अकबरनगर पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में आ गया है। अकबरनगर रिंग बांध पर पानी का दबाव बढ़ रहा है। बांध के ऊपर से पानी तेजी से श्रीरामपुर गांव में प्रवेश कर रहा है। यदि अगले 24 घंटे यही हालात रहा तो पांच हजार घर पूरी तरह से जलमग्न हो जाएगा। इसके बचाव के लेकर जिलास्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Sultanganj Barh 1 22Scope News
पूरी तरह बाढ़ की चपेट में नगर परिषद अकबरपुर

भागलपुर के सुल्तानगंज में बाढ़ कहर बरपा रही है गंगा नदी

भागलपुर के सुल्तानगंज में गंगा नदी बाढ़ कहर बरपा रही है। ऐसे में सुल्तानगंज से संपर्क पूरी तरह से टूट गया है। एनएच-80 पर तीन से चार फीट पानी पूरी रफ्तार से चल रही है। बाढ़ का असर बजारों पर पड़ने लगा है। सब्जी हो या अन्य कई समान अधिक मूल्य पर मिल रही है। वहीं कई ऐसे भी लोग है जो इस आपदा में अपना अवसर भी तालाश कर रहे हैं। ऐसे ही एक ठेला चालक मिला जो खुद तो जान जोखिम में डाल दूसरों का मदद करने में जुटा है। ठेल पर सवारी के साथ बाइक को रख तेज पानी में पार कर रहा है। यह नजारा अकबरनगर-भवनाथपुर एनएच सड़क का है। तेज पानी के चलते जिला प्रशासन की ओर से वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है। यहां पर कोई बेरिकेंटिंग नहीं किया गया है और ना ही चौकीदार की प्रतिन्युक्ति की गई है।

Sultanganj Barh 1 1 22Scope News
भागलपुर के सुल्तानगंज में बाढ़ कहर बरपा रही है गंगा नदी

मचान पर सोई ढाई वर्षीय बच्ची की मौत

अकबरनगर शाहाबाद में अपने मां के साथ मचान पर सोई ढाई वर्षीय बच्ची की पानी में गिरने से मौत हो गई है। बच्ची की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का किया निरीक्षण, बाढ़ राहत शिविर का लिया जायजा

यह भी देखें :

श्वेतांबर कुमार झा की रिपोर्ट

 

Hindi Sahitya Samagam Bihar: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य...

Hindi Sahitya Samagam Bihar, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम आयोजित करने का...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: बिहार सरकार के कृषि मंत्री और गया जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध...

Aryabhatta Knowledge University Protest: ‘पवन कुमार सिन्हा इस्तीफा दो’ के नारों...

Aryabhatta Knowledge University Protest, पटना: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में जांच समिति की प्रक्रिया और समिति के समन्वयक पवन कुमार सिन्हा के कथित व्यवहार को लेकर...