भागलपुर में तेज बहाव में धंसा पुल, करीब एक लाख लोग प्रभावित, तेजस्वी ने ली चुटकी

भागलपुर : बिहार के भागलपुर में तेज बहाव में एक पुल धंस गया। करीब एक लाख लोग प्रभावित हो गए हैं। जान जोखिम में डालकर लोग आना-जाना कर रहे हैं। दो साल पहले यह पुल बना था। बता दें कि नेपाल के तराई इलाकों और उत्तर बिहार में मुशलाधार बारिश हो रही है। जिससे बिहार की नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। जल संसाधन विभाग के मुताबिक, गंडक में सबसे अधिक बारिश का पानी आ सकता है। इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। भागलपुर में गंगा के तेज बहाव में पीरपैंती से बाखरपुर जाने वाली मुख्य सड़क मुस्तफापुर के पास पुल धंस गया है। पुल का एक हिस्सा पूरी तरह से झुका हुआ देखा जा रहा है। जिससे लाखों लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

भागलपुर के पीरपैंती से बाखरपुर जाने वाली मुख्य सड़क मुस्तफापुर के पास पुल शुक्रवार सुबह क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे करीब एक लाख की आबादी प्रभावित हुई है। बता दें कि यह पुल दियारा इलाके में है। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त पुल पर कम लोग मौजूद थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के मुताबिक, यह पुल दो साल पहले पीडबल्यूडी द्वारा बनाया गया था। इस पुल के ध्वस्त होने से पीरपैंती में बाखरपुर और बाबूपुर पंचायत समेत कई गांवों का संपर्क भंग हो गया है।

यह भी देखें :

तेजस्वी ने कहा- बिहार के भागलपुर में एक पुल और हुआ ध्वस्त

विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर चुटकी लेते हुए कहा कि सुशासन कुमार के शासन में भ्रष्टाचार की जड़े जितनी गहरी है पुल के पिलर उतने ही सतही है। इसलिए विगत दो-तीन महीनों में ही हजारों करोड़ की लागत से निर्मित एवं निर्माणाधीन सैंकड़ों पुल-पुलिया और मेगा ब्रिज भरभराकर गिर चुके है। मजाल है आपने मुख्यमंत्री का इन गिरते पुलों के भ्रष्टाचार पर कभी कोई बयान सुना हो अथवा उन्होंने बड़ी भ्रष्टाचार रूपी व्हेल मछली पर कभी कोई कारवाई की हो। आखिर करेंगे भी कैसे। उन छोटी मचलती मछलियों को खिला-पिला कर Whale उन्होंने ही बनाया है।

यह भी पढ़े : तेजस्वी का डबल इंजन सरकार पर करारा हमला, कहा- सुशासन का तथ्य, राम नाम सत्य

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...