Advertisement
Advertisement

तीन अक्टूबर तक हल्की वर्षा की संभावना, दुर्गा पूजा पर असर की संभावना कम

रांची: झारखंड के कुछ हिस्सों में तीन अक्टूबर तक हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार, वर्षा का असर राजधानी में कम रहेगा और दुर्गा पूजा की तैयारियों पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। हालांकि, उत्तरी झारखंड के पलामू, गढ़वा, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह आदि जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

मौसम में आए बदलाव से राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो आने वाले दिनों में और गिर सकता है। इस बदलाव के कारण शहर में हल्की ठंड का अहसास होने की संभावना है।

दुर्गा पूजा की तैयारियों के बीच हो रही लगातार वर्षा से मूर्तिकारों को प्रतिमाएं सूखाने में दिक्कत हो रही है। कारीगर गैस लाइट का उपयोग कर प्रतिमाओं को सुखाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि समय पर पंडालों में प्रतिमाएं पहुंचाई जा सकें। पूजा समितियां भी पंडालों के निर्माण में जुटी हुई हैं, जबकि मौसम की अनिश्चितता ने उनकी चिंताएं बढ़ा दी हैं।

Commercial Advertisment

Kaimur Road Accident: घर में बजने वाली थी शहनाई, लेकिन एक...

Kaimur Road Accident: बिहार के कैमूर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। बेटे की शादी...

Bihar Equity Funding Workshop: बिहार के कारोबारियों के लिए बड़ा मौका!...

Bihar Equity Funding Workshop, पटना: बिहार में उद्योगों और कारोबार को नई ऊंचाई देने के लिए राज्य सरकार ने उद्यमियों को पूंजी जुटाने का...

Patna Chhath Ghat Inspection 2026: पटना के 13 छठ घाटों को...

Patna Chhath Ghat Inspection 2026: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा 2026 को लेकर बिहार की राजधानी पटना में तैयारियां तेज हो गई हैं....