2 दिन के प्रवास पर बोधगया पहुंचे बागेश्वर धाम वाले सरकार, अपने अधीनस्थ में कराएंगे पिंडदान

गया : बागेश्वर धाम वाले सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शुक्रवार की देर रात बोधगया पहुंचे। बनारस से सड़क मार्ग होते हुए रात 12 बजे बोधगया पहुंचे जहां एक होटल में दो दिनों तक प्रवास करेंगे। साथ ही अपने 200 अनुयायियों के साथ भी चर्चा करेंगे और उन्हें पिंडदान अपने अधीनस्थ में करवाएंगे। वहीं बागेश्वर बाबा का एक झलक पाने के लिए देर रात तक लोगों का हुजूम होटल के बाहर देखने को मिला। जैसे ही बाबा बागेश्वर होटल पहुंचे तो उन्होंने माइक लेकर रात में ही लोगों को संबोधित करने लगे।

हालांकि बागेश्वर बाबा बोधगया में 26 सितंबर से दो अक्टूबर तक का कार्यक्रम था। किसी कारण वर्ष वे 27 सितंबर की देर रात पहुंचे और वह एक या दो दिन ही बोधगया प्रवास पर रहेंगे। हालांकि इस बीच बागेश्वर बाबा गया के विष्णुपद मंदिर में भी जाकर पूजा व दर्शन करने की संभावना है। बागेश्वर बाबा ने कहा कि पितृपक्ष मेला चल रहा है। ऐसे में प्रशासन के द्वारा अनुमति नहीं मिला है। इस कारण उन लोगों को कोई तकलीफ ना हो इसलिए हम होटल में एक या दो दिन रहेंगे, लेकिन फिर हम आएंगे तो कथा और दिव्य दरबार लगाएंगें। वहीं बागेश्वर बाबा ने संबोधित करते हुए कहा कि जब हम बिहार आते हैं तो हमारे दिल में बहार आ जाती है। हमारा मन गदगद हो जाता है। हम बिहार से बहुत प्रेम करते हैं, हम बिहार की चर्चा ऑस्ट्रेलिया में भी करते हैं।

यह भी पढ़े : आज Gaya पहुंचेंगे बाबा बागेश्वर, दिव्य दरबार…

यह भी देखें :

महिला की हत्या कर शव को कुएं में फेंका, पहचान में...

गयाजी : गयाजी जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के मुसन टांड गांव में गुरुवार सुबह एक कुएं से अज्ञात महिला का लहूलुहान शव मिलने...

Shravani Mela 2026: बाबा धाम में VIP दर्शन खत्म! श्रावणी मेला...

Shravani Mela 2026: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों के बीच, बाबा बैद्यनाथ धाम में दर्शन की व्यवस्था को लेकर ज़िला प्रशासन और तीर्थ पुरोहितों के...

गौशाला प्रांगण में लगी भीषण आग, 4 दमकल की गाड़ियों ने...

भागलपुर : भागलपुर शहर के गौशाला प्रांगण में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं...