Advertisment

5 महीने भी नहीं चली 95 लाख से बनी सड़क, जगह-जगह टूटी

नवादा : सड़कें विकास का आईना होती है, यह एकदम आम सोच है। नवादा शहर की सड़क विकास का परिचायक साबित न होकर नगरीय क्षेत्र की विकास की पोल खोलती नजर आ रही है। अभी ठीक से पांच महीने भी नहीं हुए हैं और एक अतिव्यस्ततम सड़क का हाल बुरा हो चला है। पुरानी कचहरी रोड में भगत सिंह चौक से देवी स्थान के आगे तक निर्मित सड़क बनने के साथ ही टूटने लगी है। इतने अनियमित्तल तरीके से इतने अनियमित तरीके से इस सड़क का निर्माण किया गया है कि सड़क के टूटे जाने के कारण अनेक स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं। सभी को उम्मीद थी कि अब इन सब का भला हो जाने वाला है।

आपको बता दें कि इस सड़क की प्राक्कलन राशि 94 लाख 95 हजार 414 रुपए है। एक बड़ी राशि से निर्मित इस पीसीसी सड़क के संवेदक काशीचक के बेलड़ निवासी अविनाश कुमार है। कार्य आरंभ होने के बाद से एकदम अनियमित कार्य कराए जाने की शिकायत आम लोगों ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी तक पहुंचना शुरू कर दिया था। सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल के साथ ही मानकों की अनदेखी का आरोप नगर वासियों ने लगाया था। अंततः लोगों का आदेश सही साबित हुआ और सड़क ठीक से छह माह भी लोगों को सुकून नहीं दे सकी। उल्लेखनीय है यह सड़क अतिव्यस्त्ततम है। अनुमंडल कार्यालय तथा टाउन थाना होने के कारण यह सड़क बेहद व्यस्त रहती है जबकि इस सड़क से होकर नगर परिषद कार्यालय भी जाना होता है।

यह भी देखें :

एसबीआई की मुख्य शाखा बैंक आफ बडौदा की शाखा के अलावा न्यू एरिया आने-जाने के मुख्य द्वार यमुना पत्र भी इसे ही जुड़ा हुआ है। गांधी इंटर स्कूल को ऑपरेटिव बैंक तथा सहकारिता विभाग एमडी कार्यालय भी इसी सड़क से जाना होता है। रोड के बाद दूसरी सबसे व्यस्त रहने वाली यह सड़क शहर के बाहर से आने-जाने वालों को भी जोड़ती है। भगत सिंह चौक के एकदम करीब दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के अलावा व्यवहार न्यायालय भी स्थित है। उधर, शहर के गढ़ पर और गोंदापुर में बनी सड़क भी उजाड़ रही है। वहीं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अजीत कुमार शर्मा ने बताया कि कचहरी रोड से लेकर भगत सिंह चौक तक रोड उजड़ गया है और गड्ढे में तब्दील हो गया है। उसे मेंटेनेंस के लिए कहा गया है और वह जल्द मेंटेनेंस पूरा हो जाएगा। वहीं गड़बड़ से गोंदापुर के लिए उन्होंने कहा कि उसे रोड को हम देखे हैं रोड उजड़ रहा है, उसे भी मेंटेनेंस कराया जाएगा।

यह भी पढ़े : ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से वनकर्मियों पर किया हमला, भागकर बचाई अपनी जान

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...