Palamu में गरजे शिवराज-ये गठबंधन नहीं ठगबंधन की सरकार है, महिलाओं के हक के पैसे डकार गई…

Palamu : पलामू के डाल्टनगंज के शिवाजी मैदान में भाजपा का प्रमंडलीय परिवर्तन यात्रा का आज समापन किया गया। परिवर्तन यात्रा के समापन कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री सह बीजेपी चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी व प्रतिपक्ष नेता अमर बाउरी, पलामू सांसद बीडी राम शामिल हुए।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : सत्ता बचाने के लिए बांग्लादेशी घुसपैठियों की गोद में बैठे हैं सीएम-बाबूलाल का आरोप… 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कहा कि, पलामू प्रमंडल में 1 हजार किलोमीटर की परिवर्तन यात्रा हुई है और इस यात्रा में आप लोगों का उत्साह देखते हुए मैं कह सकता हूं कि, झारखंड में परिवर्तन सुनिश्चित है। हेमंत सोरेन की सरकार जाना तय है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार आना भी तय है। झारखंड की जेएमएम और कांग्रेस गठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि, ये गठबंधन नहीं ठगबंधन है, इन्होंने मिलकर जल संपदा, वन संपदा और खनिज संपदा से भरपूर, सुंदर प्रदेश को खोखला कर दिया है। इसलिए अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही झारखंड को विकास के पथ पर ले जाएगी।

Palamu : बीजेपी की सरकार आते ही बहनो के खातो में 2100 रूपए की राशि हर महीने डाली जाएगी

केन्द्रीय मंत्री ने हेमंत सोरेन सरकार की मंइयां सम्मान योजना को लेकर कहा कि, पांच साल पहले विधानसभा चुनाव के दौरान जेएमएम ने महिलाओं से वादा किया था कि, उन्हें हर महीने चूल्हा खर्च के लिए 2 हजार रूपए दिए जाएंगे, लेकिन 4 साल 10 महीने हेमंत सोरेन को माताओ-बहनों की याद नहीं आई और अब चुनाव के नजदीक आते ही उनके खाते में महज़ 1 हजार रूपए डाले जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Giridih में 10 लाख के इनामी नक्सली बच्चन दा ने किया सरेंडर… 

अगर एक महिला हितग्राही को 2 हजार रूपए प्रति माह के हिसाब से 1 साल राशि मिलती तो सालाना 24 हजार रूपए होते हैं और पांच साल के हिसाब से हर महिला हितग्राही के खाते में अब तक 1 लाख 20 हजार रूपए मिलने चाहिए थे। लेकिन मिले कितने, केवल 2 हजार रूपए। धोखेबाज सोरेन सरकार महिलाओं के हक के 1 लाख 18 हजार रूपए भी डकार गई। अगर हेमंत सोरेन मइयां सम्मान की बात करते हैं तो चुनाव से पहले महिला हितग्राहियों के खाते में 1 लाख 18 हजार रूपए दें। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही झारखंड की बहनों के खातों में भी 2100 रूपए की राशि हर महीने डाली जाएगी।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img