Commercial Advertisment

Jharkhand Politics : सत्ता बचाने के लिए बांग्लादेशी घुसपैठियों की गोद में बैठे हैं सीएम-बाबूलाल का आरोप…

Jharkhand Politics : Ranchi : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर सीएम हेमंत सोरेन को घेरा है। बााबूलाल ने अपने सोशल मीडिया साइट पर पोस्ट डालते हुए कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या मुसलमानों ने झारखंड में हज़ारों एकड़ आदिवासी जमीन पर कब्जा कर रखा है।

ये भी पढ़ें- Giridih में 10 लाख के इनामी नक्सली बच्चन दा ने किया सरेंडर… 

Jharkhand Politics : वक्फ कानून में संशोधन के बाद बैखला गए हैं जेएमएम और कांग्रेस

huu min 22Scope News

सीएम हेमंत सोरेन झारखंड के आदिवासियों की जमीन बांग्लादेशी मुसलमानों के कब्जे से तो नहीं छुड़ा पाए, लेकिन वक्फ बोर्ड की जमीन बचाने के लिए खूब हाथ पांव मार रहे हैं। दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा वक्फ कानून में संशोधन कर अवैध रूप से हड़पी गई गरीब, दलित, आदिवासियों की जमीनों को कब्जा मुक्त करने की घोषणा के बाद से ही कांग्रेस और झामुमो जैसे मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले परिवारवादी दल बौखलाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें- Dhanbad में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, कोलियरी मैनेजर सहित दो हिरासत में, ये है पूरा मामला… 

आदिवासियों की लूटती जमीन पर मौन साधने वाले झामुमो, कांग्रेस ने वक्फ बिल पर हाय तौबा मचाकर अपना आदिवासी विरोधी चेहरा उजागर कर ही दिया है। वक्फ की जमीन और अपनी सत्ता बचाने के लिए बांग्लादेशी मुसलमानों की गोद में बैठने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आदिवासी समाज करारा जवाब देगा।

गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म का आरोप, सिपाही गिरफ्तार; 5...

गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी सिपाही गिरफ्तार; थाना प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित सरायकेला-खरसावां: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना...

Banshidhar Brajwasi BJP Controversy: भाजपा में शामिल होने की खबरों पर...

Banshidhar Brajwasi BJP Controversy, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद निर्दलीय एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी के भाजपा में शामिल होने को लेकर शुरू हुआ...

WhatsApp New Features: अब ग्रुप में नहीं खोएंगे जरूरी मैसेज, बिना...

WhatsApp ने ग्रुप चैट को आसान बनाने के लिए नए फीचर्स जोड़े हैं। अब जरूरी मैसेज अनिश्चित समय तक पिन कर सकेंगे। नए सदस्यों...