Son ने ही पिता की कर दी हत्या, नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराने से था नाराज

सहरसा: सहरसा में एक नशेड़ी पुत्र ने धारदार हथियार से हमला कर अपने पिता की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र के खोनहा गांव की है जहां एक नशेड़ी पुत्र ने अपने ही पिता की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।

मृतक की पहचान 60 वर्षीय सुकुमार यादव के रूप में की गई। मृतक के बड़े पुत्र राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई ब्रजेश कुमार नशे का आदी है। उसे पिता ने नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था जहां से वह कुछ दिन पहले ही आया था। बीती रत वह उसने पिता की छाती में चाकू मार कर उनकी हत्या कर दी और फरार हो गया।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मामले में बिहरा थानाध्यक्ष सह ट्रेनी डीएसपी दयानंद ने बताया कि मृतक के पुत्र पर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने मृतक के बड़े पुत्र के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

ये भी पढ़ें-     सहरसा में भी Flood को लेकर प्रशासन अलर्ट, निचली जगह से लोगों को…

सहरसा से राजीव झा की रिपोर्ट

Son Son Son

Son

Highlights

Patratu Dam Tourism: पतरातू डैम में क्या है नया आकर्षण? म्यूजिकल...

Patratu Dam Tourism: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक, पतरातु डैम को गुरुवार को एक नई पहचान मिली। राज्य के पर्यटन, कला, संस्कृति,...

Coal India Solar Project: खावड़ा में Coal India की बड़ी उपलब्धि,...

Coal India Solar Project: पब्लिक सेक्टर की बड़ी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में बन रहे 300 MW के सोलर पावर प्रोजेक्ट...

Social Media से बढ़ाएं जनभागीदारी, मंत्री श्रवण कुमार ने आईपीआरडी को...

बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए जनभागीदारी बढ़ाने और भ्रामक खबरों का...