मुजफ्फरपुर : जाम छलकाते और बार बालाओं संग डांस करते दिखे लोग, वीडियो वायरल

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिले में शराब के साथ बार बालाओं के डांस का एक वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो वायरल में मारपीट और बार बालाओं के साथ डांस कर शराब पीते हुए देखा गया है. वहीं जिला प्रशासन ने इस मामले का संज्ञान ले लिया है और लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की बात कही है. मामला ज़िले के मनियारी थाना क्षेत्र का है.

घटना गुरुवार की है जब छठ पूजा के अवसर पर मनियारी थाना क्षेत्र के छितरौली गांव में ऑर्केस्ट्रा का भी आयोजन किया गया था. देर रात तक ऑर्केस्ट्रा के दौरान ही अश्लील गानों के साथ बार बालाओं के ठुमके लगते रहे. साथ ही स्टेज पर ही जाम छलकने लगा.

वीडियो में अश्लील गाना और स्टेज पर ही ग्लास से शराब पीते वीडियो नजर आ रहा है और वहीं एक दूसरे वीडियो में स्थानीय युवकों द्वारा मारपीट करते वीडियो काफी तेजी से वायरल हो चुका है.

पिछले सप्ताह जहरीली शराब से 6 लोगों की हुई थी मौत

बता दें कि मुज़फ़्फ़रपुर में पिछले सप्ताह 9 तारीख को कांटी थाना इलाके में छह लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हो गई थी. वही जिला प्रशासन ने सभी थानाध्यक्षों को शराब की बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश दिया था. अवैध शराब पर बिहार के डीजीपी और मुख्यमंत्री भी काफी गंभीर हैं. तमाम आदेशों के बावजूद जिले में इस तरह का वीडियो वायरल होने से पुलिसिया कार्रवाई पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है.

पूरे मामले में डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने यह बताया कि वायरल वीडियो को देखा गया है. थानेदार को आदेश दिया गया है कि वीडियो को देखकर चिन्हित लोगों पर कार्रवाई करे.

रिपोर्ट : विशाल

वायरल वीडियो में ठेकेदार को तड़पा-तड़पा कर मारने की धमकी, सांसद के समर्थकों पर आरोप

आरा में ऑर्केस्ट्रा संचालक को लगी गोली, मौत

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...