बाढ़ का कहर, सुगौली थाना में प्रवेश किया पानी

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली थाना में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। थाना परिसर में फिलहाल एक फीट पानी आ चुका है और पानी का दवाब लगातार बढ़ रहा है। थानाध्यक्ष और पुलिस निरीक्षक सहित कर्मियों के आवास में पानी प्रवेश कर चुका है।महज दो से तीन इंच पानी बढ़ने पर थाना कार्यालय में प्रवेश कर जाएगा। थाना परिसर में मालखाना में पानी घुस गया है। विभिन्न मामलों में जब्त परिसर में खड़े सैकड़ों वाहन में पानी घुस गया है। अगर इसी तरह पानी बढ़ता रहा तो कार्यालय सहित सभी जगहों में दोपहर तक पानी प्रवेश कर जाएगा। थाना कर्मियों को दैनिक काम मे परेशानी शुरू हो गई है। सिकरहना नदी से निकला बाढ़ का पानी नगर क्षेत्र के कई इलाकों में दस्तक दे चुका है। थाना के कई क्षेत्रों में बाढ़ के पानी का तेजी से फैलाव हो रहा।

यह भी पढ़े : मूसलाधार बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी, शहरी इलाकों के लोग काफी परेशान

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Pawan Singh House Flood: गांगी नदी के उफान से आरा में...

Pawan Singh House Flood: बिहार में गंगा और उसकी सहायक नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच भोजपुर जिले में बाढ़ का प्रभाव अब रिहायशी...

Tejashwi Yadav Bihar Flood: बिहार बाढ़ पर तेजस्वी यादव का PM...

Tejashwi Yadav Bihar Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा...

Hazaribagh News: रिटायर शिक्षक पर फायरिंग से इलाके में मची दहशत,...

Hazaribagh News: जिले के पदमा थाना क्षेत्र में एक रिटायर शिक्षक पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को...