Saturday, October 25, 2025
Loading Live TV...

Latest News

सतीश शाह : हँसी के जादूगर का अंत, लेकिन उनकी यादें अमर रहेंगी

मुंबई, 25 अक्टूबर 2025: भारतीय सिनेमा और टेलीविज़न की दुनिया में अपनी अनोखी हास्य-शैली से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले दिग्गज अभिनेता सतीश शाह अब हमारे बीच नहीं रहे। 74 वर्ष की आयु में उन्होंने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में अंतिम साँस ली। बताया जा रहा है कि वे कुछ समय से किडनी से जुड़ी जटिलताओं से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर ने पूरे मनोरंजन जगत और प्रशंसकों को स्तब्ध कर दिया। हास्य कलाकारों की नई पीढ़ी के लिए सतीश शाह एक जीवित प्रेरणा थे — जिन्होंने कॉमेडी को क्लास में बदल दिया।सतीश शाह का अभिनय...

नीतीश में गृह जिले में गरजे शाह, कहा- आपने 20 साल तक आशीर्वाद दिया है, एक और 5 साल आशीर्वाद दीजिए

नालंदा : बिहार विधानसभा चुनाव के सिलसिले से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खगड़िया और मुंगेर के बाद सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में चुनावी सभा में गरज रहे हैं। उन्होंने कहा कि नालंदा की पावापुरी में ही 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी ने निर्वाण की प्राप्त की थी। यहीं पर नालंदा का विश्व प्रसिद्ध विश्वविद्यालय कुमारगुप्त ने बनाया था। जिसको 12वीं शताब्दी में बख्तियार खिलजी ने जला दिया था। जब बख्तियार खिलजी ने नालंदा विद्यापीठ जलाई, तब इसके पुस्तकालय से छह माह तक पुस्तकों के जलने का धुआं उड़ता रहा था। ये विनाश का काम बख्तियार खिलजी...

IND vs AUS 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया पर भारत की 9 विकेट से शानदार जीत, रोहित-विराट की जबरदस्त नाबाद पारी

IND vs AUS 3rd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने पहले दो मैच जीतकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया।IND vs AUS 3rd ODI: रोहित और कोहली का कमाल ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 237 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 38.3 ओवर में 1 विकेट खोकर जीत हासिल की। कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने भारत को सधी हुई शुरुआत...

Haryana में CM Yogi बोले – दुनिया के ध्रुवीकरण को आज भारत तय करता है

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

डिजीटल डेस्क : Haryana में CM Yogi बोले – आज भारत दुनिया के ध्रुवीकरण को तय करता है। सोमवार को हरियाणा के विधानसभा चुनाव के प्रचार के क्रम में उत्तर प्रदेश के CM Yogi आदित्यनाथ नारनौंद पहुंचे।

नारनौंद की सभा में अपने संबोधन में CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि –‘…यही कहने के लिए आज आपके पास आया हूं कि ये गौरव की अनुभूति कराने वाली भारतीय जनता पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी ने मोदी जी के नेतृत्व में देश की तस्वीर और तकदीर बदल दी है।

आज एक भारत श्रेष्ठ भारत की बात करते हैं। दुनिया के अंदर जाकर देखिए। दुनिया के अंदर कोई बड़ा निर्णय आज के डेट पर भारत के बगैर नहीं हो सकता। भारत दुनिया के ध्रुवीकरण को तय करता है। जहां भारत होगा, वो मजबूत होगा’।

भाजपा डबल इंजन सरकार मतलब कठिन से कठिन समस्या का समाधान

हरियाणा की सभा में भी जम्मू और कश्मीर के चुनावी सभाओं के तर्ज पर CM Yogi ने लोगों को भाजपा और कांग्रेस के बीच का फर्क समझाया लेकिन तनिक अलग अंदाज में।

CM Yogi आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि – ‘…याद करिए, एक तरफ अयोध्या में रामलला का प्रकटीकरण होना, ये डबल इंजन सरकार के कारण हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के डबल इंजन की सरकार, 14 में मोदी जी प्रधानमंत्री बने, 17 में उन्होंने मुझे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री ने बनवाया।

और डबल इंजन की सरकार जैसे डबल स्पीड के साथ आगे बढ़ी…मात्र 2 वर्ष के अंदर अयोध्या में डबल इंजन सरकार ने 500 वर्षों का विवाद समाप्त कर दिया।

इसीलिए कहता हूं कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार का मतलब समाधान…कठिन से कठिन समस्या का समाधान।

कांग्रेस की सरकार का मतलब समस्या। ये देश के अंदर आतंकवाद की समस्या हो, नक्सलवाद की समस्या हो, उग्रवाद की समस्या हो, भ्रष्टाचार की समस्या हो, बेरोजगारी की समस्या हो या फिर किसी भी प्रकार की समस्या।

इसके तह में आप जाएंगे तो कहीं न कहीं कांग्रेस ही दिखाई देगी। भारतीय जनता पार्टी समाधान है। अयोध्या में रामलला का मंदिर बना तो कश्मीर में धारा 370 भी तो हट गई’।

मुख्यमंत्री योगी की फाइल फोटो
मुख्यमंत्री योगी की फाइल फोटो

CM Yogi ने सुनाया जम्मू में मौलवी के राम-राम पर भौंचक्क रहने का वाकया

इसी क्रम में अपने जम्मू के दौरे की मौलवी वाली घटना का CM Yogi आदित्यनाथ ने सोमवार को नारनौंद की सभा में भी जिक्र किया। CM Yogi ने फरीदाबाद की तुलना में यहीं उसी किस्से को कुछ अलग अंदाज में सुनाया।

CM Yogi ने कहा कि – ‘…अभी 3 दिन पहले की घटना है। मैं जम्मू में था। मुझे एक सभा में जाना था। थोड़ा वहां बारिश पड़ रही थी तो पायलट ने कहा कि थोड़ी देर बाद चलते हैं।

तो मैं एयरपोर्ट में चला गया। एक मौलाना मुझे एयरपोर्ट में मिले। मैं तो पहचानता नहीं था। मैं तो जा रहा था।

उन्होंने कहा कि राम-राम साब। मैं समझ नहीं पाया। फिर आवाज आई कि योगी जी राम-राम। फिर उधर देखा तो मौलाना थे। मैंने कहा कि राम-राम। बहनों-भाइयों में मैं भौचक्क था।

मैंने वहां के एक अधिकारी से पूछा। मैंने कहा कि भई क्या यहां राम-राम का संबोधन सभी मौलवी करते हैं। कहा कि नहीं साब, ये धारा 370 हटने का इंपैक्ट है।

जो पहले राम और कृष्ण को कोसते थे, भारत को कोसते थे, आज उनके मुंह से राम-राम निकल रहा है।

याद रखना कि ये मजबूत भारतीय जनता पार्टी जितना मजबूत होगी, भारत उतना मजबूत होगा। भारत जितना मजबूत होगा, हरे रामा हरे कृष्णा का भजन भारत की सड़कों पर सर्वत्र ये नजारे देखने को मिलेंगे’।

फाइल फोटो
फाइल फोटो

CM Yogi – भाजपा के डबल इंजन वाली सरकार में हरियाणा में हालात तेजी से हुए बेहतर

इसी क्रम में CM Yogi ने आगे अपने संबोधन में कांग्रेस और विपक्षी दलों पर हमला बोला। कांग्रेस के राज वाले हरियाणा की हालत का जिक्र करते हुए CM Yogi ने कहा कि – ‘क्या बेटी और बहन के सम्मान की रक्षा ये कर पाएंगे क्या? जब ये कुछ नहीं कर सकते तो क्यों बार-बार इनको चुनाव जिताते रहे हैं ‘?  इसके बाद CM Yogi ने कहा कि, ‘ …और ये प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हरियाणा में भी जब भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार आई थी। बहनों-भाइयों, यहां की कनेक्टिविटी भी बेहतर हुई है। यहां परे रेल कनेक्टिविटी अच्छी हुई है। कहीं मेट्रो का संचालन हुआ है, कहीं अच्छी मंडी बनी है।

आईआईटी, आईआईएम, एम्स जैसे संस्थान, वन डिस्ट्रीक्ट वन मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं, हर घऱ नल की योजना लागू हो रही है। नौजवान जो पहले भेदभाव का शिकार था, आज भेदभाव का शिकार नहीं है’।

Related Posts

नीतीश में गृह जिले में गरजे शाह, कहा- आपने 20 साल...

नालंदा : बिहार विधानसभा चुनाव के सिलसिले से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खगड़िया और मुंगेर के बाद सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले...

शाह का मुंगेर में लालू यादव पर हमला, कहा- उनके समय...

मुंगेर : बिहार विधानसभा चुनाव के सिलसिले से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खगड़िया के बाद मुंगेर पहुंचे हैं और वह नौवागढ़ी उच्च विद्यालय...

खगड़िया में तेजस्वी ने कहा- अब परिवर्तन के मूड में है...

खगड़िया : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच नेताओं का जसनभा करने का सिलसिला जारी है। हर दल के सभी बड़े नेता चुनावी मैदान में...
152,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
651,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel