Haryana में CM Yogi बोले – दुनिया के ध्रुवीकरण को आज भारत तय करता है

डिजीटल डेस्क : Haryana में CM Yogi बोले – आज भारत दुनिया के ध्रुवीकरण को तय करता है। सोमवार को हरियाणा के विधानसभा चुनाव के प्रचार के क्रम में उत्तर प्रदेश के CM Yogi आदित्यनाथ नारनौंद पहुंचे।

नारनौंद की सभा में अपने संबोधन में CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि –‘…यही कहने के लिए आज आपके पास आया हूं कि ये गौरव की अनुभूति कराने वाली भारतीय जनता पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी ने मोदी जी के नेतृत्व में देश की तस्वीर और तकदीर बदल दी है।

आज एक भारत श्रेष्ठ भारत की बात करते हैं। दुनिया के अंदर जाकर देखिए। दुनिया के अंदर कोई बड़ा निर्णय आज के डेट पर भारत के बगैर नहीं हो सकता। भारत दुनिया के ध्रुवीकरण को तय करता है। जहां भारत होगा, वो मजबूत होगा’।

भाजपा डबल इंजन सरकार मतलब कठिन से कठिन समस्या का समाधान

हरियाणा की सभा में भी जम्मू और कश्मीर के चुनावी सभाओं के तर्ज पर CM Yogi ने लोगों को भाजपा और कांग्रेस के बीच का फर्क समझाया लेकिन तनिक अलग अंदाज में।

CM Yogi आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि – ‘…याद करिए, एक तरफ अयोध्या में रामलला का प्रकटीकरण होना, ये डबल इंजन सरकार के कारण हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के डबल इंजन की सरकार, 14 में मोदी जी प्रधानमंत्री बने, 17 में उन्होंने मुझे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री ने बनवाया।

और डबल इंजन की सरकार जैसे डबल स्पीड के साथ आगे बढ़ी…मात्र 2 वर्ष के अंदर अयोध्या में डबल इंजन सरकार ने 500 वर्षों का विवाद समाप्त कर दिया।

इसीलिए कहता हूं कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार का मतलब समाधान…कठिन से कठिन समस्या का समाधान।

कांग्रेस की सरकार का मतलब समस्या। ये देश के अंदर आतंकवाद की समस्या हो, नक्सलवाद की समस्या हो, उग्रवाद की समस्या हो, भ्रष्टाचार की समस्या हो, बेरोजगारी की समस्या हो या फिर किसी भी प्रकार की समस्या।

इसके तह में आप जाएंगे तो कहीं न कहीं कांग्रेस ही दिखाई देगी। भारतीय जनता पार्टी समाधान है। अयोध्या में रामलला का मंदिर बना तो कश्मीर में धारा 370 भी तो हट गई’।

मुख्यमंत्री योगी की फाइल फोटो
मुख्यमंत्री योगी की फाइल फोटो

CM Yogi ने सुनाया जम्मू में मौलवी के राम-राम पर भौंचक्क रहने का वाकया

इसी क्रम में अपने जम्मू के दौरे की मौलवी वाली घटना का CM Yogi आदित्यनाथ ने सोमवार को नारनौंद की सभा में भी जिक्र किया। CM Yogi ने फरीदाबाद की तुलना में यहीं उसी किस्से को कुछ अलग अंदाज में सुनाया।

CM Yogi ने कहा कि – ‘…अभी 3 दिन पहले की घटना है। मैं जम्मू में था। मुझे एक सभा में जाना था। थोड़ा वहां बारिश पड़ रही थी तो पायलट ने कहा कि थोड़ी देर बाद चलते हैं।

तो मैं एयरपोर्ट में चला गया। एक मौलाना मुझे एयरपोर्ट में मिले। मैं तो पहचानता नहीं था। मैं तो जा रहा था।

उन्होंने कहा कि राम-राम साब। मैं समझ नहीं पाया। फिर आवाज आई कि योगी जी राम-राम। फिर उधर देखा तो मौलाना थे। मैंने कहा कि राम-राम। बहनों-भाइयों में मैं भौचक्क था।

मैंने वहां के एक अधिकारी से पूछा। मैंने कहा कि भई क्या यहां राम-राम का संबोधन सभी मौलवी करते हैं। कहा कि नहीं साब, ये धारा 370 हटने का इंपैक्ट है।

जो पहले राम और कृष्ण को कोसते थे, भारत को कोसते थे, आज उनके मुंह से राम-राम निकल रहा है।

याद रखना कि ये मजबूत भारतीय जनता पार्टी जितना मजबूत होगी, भारत उतना मजबूत होगा। भारत जितना मजबूत होगा, हरे रामा हरे कृष्णा का भजन भारत की सड़कों पर सर्वत्र ये नजारे देखने को मिलेंगे’।

फाइल फोटो
फाइल फोटो

CM Yogi – भाजपा के डबल इंजन वाली सरकार में हरियाणा में हालात तेजी से हुए बेहतर

इसी क्रम में CM Yogi ने आगे अपने संबोधन में कांग्रेस और विपक्षी दलों पर हमला बोला। कांग्रेस के राज वाले हरियाणा की हालत का जिक्र करते हुए CM Yogi ने कहा कि – ‘क्या बेटी और बहन के सम्मान की रक्षा ये कर पाएंगे क्या? जब ये कुछ नहीं कर सकते तो क्यों बार-बार इनको चुनाव जिताते रहे हैं ‘?  इसके बाद CM Yogi ने कहा कि, ‘ …और ये प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हरियाणा में भी जब भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार आई थी। बहनों-भाइयों, यहां की कनेक्टिविटी भी बेहतर हुई है। यहां परे रेल कनेक्टिविटी अच्छी हुई है। कहीं मेट्रो का संचालन हुआ है, कहीं अच्छी मंडी बनी है।

आईआईटी, आईआईएम, एम्स जैसे संस्थान, वन डिस्ट्रीक्ट वन मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं, हर घऱ नल की योजना लागू हो रही है। नौजवान जो पहले भेदभाव का शिकार था, आज भेदभाव का शिकार नहीं है’।

Saffrn

Trending News

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस ने प्रणव झा पर लगाया...

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया है। बोकारो से विशेष जुड़ाव रखने वाले झा के नाम पर...

Bokaro Railway Track Death Mystery: रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों...

 बोकारो के राधानगर पंचायत स्थित लावटांड़ के पास रेलवे ट्रैक से तीन युवकों के शव बरामद हुए हैं। जीआरपी और पुलिस मामले की जांच...

Palamu Train Accident: रजहरा के पास कोयला लदी मालगाड़ी के 15...

 पलामू के रजहरा रेलवे स्टेशन के पास कोयला लदी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 15 वैगन पटरी से उतर गए, हालांकि कोई हताहत...

BJP प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक, नितिन ने...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार प्रदेश के नवनियुक्त...

अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान ने की विभागीय...

पटना : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र पासवान ने गुरुवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय कार्ययोजनाओं...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img