विवाद सुलझा: दीपावली 1 नवंबर को मनाई जाएगी

रांची: इंदौर में विद्वानों और पंडितों की एक महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष दीपावली 1 नवंबर को मनाई जाएगी। यह निर्णय कई धार्मिक ग्रंथों और पंचांगों के अध्ययन के आधार पर लिया गया। विद्वानों ने स्पष्ट किया कि जब अमावस्या तिथि दोनों दिनों में सायंकाल होती है, तो शास्त्रानुसार दूसरे दिन, अर्थात 1 नवंबर को दीपावली मनाना उचित है।

इस बैठक में मप्र ज्योतिष एवं विद्वत परिषद के अध्यक्ष आचार्य पं. रामचंद्र शर्मा और संस्कृत कॉलेज के विभागाध्यक्ष डॉ. विनायक पांडेय समेत अन्य प्रमुख वैदिक विद्वानों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि दीपावली का पर्व इस बार 6 दिनों तक चलेगा, जिसमें 29 अक्टूबर को धनतेरस से शुरुआत होगी और 3 नवंबर को भाई दूज के साथ समाप्त होगा।

पर्वों की तिथियाँ इस प्रकार हैं:

  • 29 अक्टूबर: धनतेरस
  • 31 अक्टूबर: रूप चतुर्दशी
  • 01 नवंबर: दीपावली
  • 02 नवंबर: गोवर्धन पूजन
  • 03 नवंबर: भाई दूज

इस विषय पर काशी के विद्वान भी इस सप्ताह बैठक करने वाले हैं, जिससे इस मुद्दे पर और भी स्पष्टता आएगी।

 

अनंत अंबानी का बड़ा ऐलान: FY2027 से रिलायंस की कमाई में...

Anant Ambani New Energy Business: अनंत एम. अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के नए एनर्जी बिज़नेस के बारे में एक अहम बयान दिया है।...

RSS दफ्तर पर हमले के बाद सुबह-सुबह लोहरदगा में NIA की...

लोहरदगा: रांची के निवारणपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय के पास हुए पेट्रोल बम हमले की जांच तेज़ हो गई है। इसी सिलसिले...

ईशा अंबानी का बड़ा ऐलान: FY2030 तक ₹1 लाख करोड़ रेवेन्यू...

Reliance Industries (मुंबई): रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की 49वीं सालाना आम बैठक (AGM) में, ईशा अंबानी ने कंपनी के कंज्यूमर बिज़नेस के लिए बड़े लक्ष्य बताए।...