राजा पीटर की जेडीयू में वापसी: रांची में मीडिया से बातचीत

रांची: झारखंड के पूर्व मंत्री राजा पीटर ने दिल्ली में जनतादल यूनाइटेड (जेडीयू) की सदस्यता ग्रहण की। इस सदस्यता के बाद वह आज सुबह राजधानी रांची लौट आए। रांची लौटने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह उनकी “घर वापसी” है और वह इससे काफी खुश हैं।

राजा पीटर ने बताया कि तमाड़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी का निर्णय होगा। वह पार्टी के निर्देशों के अनुसार ही काम करेंगे।

दिल्ली में जेडीयू की सदस्यता लेने के बाद उनकी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात हुई। जेडीयू के कार्यकारी केंद्रीय अध्यक्ष संजय झा ने उन्हें सदस्यता दिलाई। रांची में मीडिया से बातचीत के दौरान राजा पीटर ने आगामी चुनावों को लेकर अपनी आशंकाएं व्यक्त कीं, खासकर राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर।

उन्होंने कहा, “राज सरकार के कामकाज को देखते हुए हाल में पारा टीचरों की नियुक्ति पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।” इसके अलावा, उन्होंने आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर भी चिंता जताई।

राजा पीटर की सदस्यता ग्रहण करने के बाद उनकी राजनीतिक यात्रा में एक नया मोड़ आया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह अपने पुराने तमाड़ विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरते हैं या नहीं।

Ranchi International Yoga Day: पर सेवन स्टार्स अकादमी का भव्य आयोजन,...

रांची के सेवन स्टार्स अकादमी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने योगासन एवं प्राणायाम कर स्वस्थ जीवन का संदेश...

Ranchi Fraud News: फिल्मों में Lead Role दिलाने का झांसा, युवक...

रांची के युवक से फिल्मों और वेब सीरीज में लीड रोल दिलाने के नाम पर 46 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया...

Indian Railways New Rules: बिना टिकट यात्रा पर ₹500 जुर्माना, महिला...

भारतीय रेलवे ने 13 साल बाद नियमों में बड़ा बदलाव किया है। बिना टिकट यात्रा पर न्यूनतम ₹500 जुर्माना, महिला आरक्षित कोच में अनधिकृत...