स्मार्ट मीटर को लेकर सरकार के खिलाफ राजद का हल्लाबोल

पटना/बाढ़/नालंदा : बिहार में पिछले कुछ दिनों से स्मार्ट मीटर का मुद्दा काफी गरम है। वहीं इसको लेकर आज यानी एक अक्टूबर को राजद पार्टी की ओर से राज्यभर के जिला मुख्यालय पर बिहार सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। पटना सिटी में राजद के कई नेता स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध कर रहे हैं। वहीं विरोध का सामना बिजली विभाग को उठानी पड़ रही है। एक तरफ बिहार में स्मार्ट मीटर को लेकर सियासत भी गरम है। वहीं सरकार स्मार्ट मीटर के फायदे गिना रही है। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष के लोगों ने इसके खिलाफ आनंदोलन छेड़ दिया है।

दरअसल, बिजली कंपनियां पूरे राज्य में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू कर चुकी है। सरकार के आदेश पर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में भी स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। हालांकि कई जगहों से इसके विरोध की खबरें सामने आई है। लोगों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगाने के बाद उनके बिजली का बिल बढ़ जाएगा। वहीं विपक्ष इसे बिजली कंपनी और सरकार की साजिश करार दे रही है। स्मार्ट मीटर उखाड़ फेंकने को लेकर आज विपक्ष के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें उन्होंने मांग रखी है कि गरीब को स्मार्ट मीटर से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अनाप-शनाप बिजली के बिल उठ रहे हैं। जिसका राजद समेत कई विपक्षी पार्टियों ने इसका विरोध किया है।

Patna RJD 22Scope News

स्मार्ट मीटर के विरोध में राज्य स्तरीय प्रखंड मुख्यालय पर शामिल हुए राजद के कई बड़े नेता

बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के आह्वान पर स्मार्ट मीटर हटाए जाने की मांग को लेकर राज्य स्तरीय प्रखंड मुख्यालय पर आयोजित धरना कार्यक्रम में राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राष्ट्रीय महासचिव बिनु यादव और प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद सहित वरिष्ठ नेता फुलवारीशरीफ के प्रखंड मुख्यालय पर धरना कार्यक्रम में शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा बिहार की सरकार स्मार्ट मीटर के नाम पर कहीं ना कहीं गरीबों और आम लोगों को लूट रही है और जबरिया स्मार्ट मीटर लगाकर कंपनियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है, जबकि सरकार का काम होता है आम जनों के हितों की रक्षा करना और आम जनों को सुविधा प्रदान करना।

स्मार्ट मीटर के विरोध में राज्य स्तरीय प्रखंड मुख्यालय पर शामिल हुए राजद के कई बड़े नेता
स्मार्ट मीटर के विरोध में राज्य स्तरीय प्रखंड मुख्यालय पर शामिल हुए राजद के कई बड़े नेता

धरना की अध्यक्षता सरवन कुमार यादव ने की। इस अवसर पर विधायक गोपाल रविदास, पूर्व विधायक उदय मांझी, अरुण कुमार ‌सिंह, देवकिशुन ठाकुर कौसर खान, अशोक यादव, मो. गोल्डन, मोहम्मद आसिफ, लड्डू, दीपक मांझी, हरि नारायण यादव और सुरेंद्र यादव सहित अन्य गणमान्य नेता उपस्थित थे। धरने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौपा गया।

बाढ़ में स्मार्ट मीटर को लेकर राजद ने प्रदर्शन किया

वहीं स्मार्ट मीटर के खिलाफ राजद के राज्यव्यापी आंदोलन का मोकामा और घोसवरी प्रखंडों में व्यापक असर रहा। घोसवरी प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड अध्यक्ष प्रहलाद राम और वरिष्ठ नेता बहादुर पासवान के नेतृत्व में धरना दिया गया। राजद कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर का तीव्र विरोध किया और नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। राजद कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर को गरीबों का शोषण वाला कदम बताया और नहीं लगाने का ऐलान कर दिया।

यह भी देखें :

Barh RJD 22Scope News
बाढ़ में स्मार्ट मीटर को लेकर राजद ने प्रदर्शन किया

स्मार्ट मीटर के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, मीटर को बताया चीटर

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के आवाहन पर पूरे बिहार में स्मार्ट मीटर के खिलाफ राजद का महाधरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में नालंदा जिले के बिहारशरीफ मुख्यालय पर राजद के द्वारा महाधरना दिया गया। महाधरना को संबोधित करते हुए युवाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि राज्य सरकार स्मार्ट मीटर के नाम पर गरीबों का खून चूसने का काम कर रही है। आज पूरे बिहार की जनता से स्मार्ट पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है।

Nalanda Dharna 22Scope News
स्मार्ट मीटर के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, मीटर को बताया चीटर

राज्य की सरकार बिहार में स्मार्ट मीटर लगाकर गरीबों पर अत्याचार किया जा रहा है। यह स्मार्ट मीटर नहीं बल्कि स्मार्ट चीटर है।उन्होंने सरकार से सवाल किया कि जब तक गरीबों को शिक्षा, रोजगार और उचित कमाई नहीं मिलेगी, तब तक यह स्मार्ट मीटर किस काम का। राजद नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने इस अत्याचारी नीति को जारी रखा तो आने वाले समय में राजद एक बड़े जन आंदोलन की शुरुआत करेगा।

यह भी पढ़े : स्मार्ट मीटर को लेकर आज सड़क पर उतरेगी RJD-कांग्रेस

उमेश चौबे, राजा कुमार और विकास कुमार की रिपोर्ट

Bihar Food Safety: वैशाली में फर्जी FSSAI नंबर वाले Packaged Water...

वैशाली के हाजीपुर में खाद्य सुरक्षा टीम ने पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की 35,454 बोतलें जब्त कीं। बोतलों पर फर्जी FSSAI लाइसेंस नंबर मिलने की...

Patna News: निर्माणाधीन सभी भवनों की नियमित जांच के निर्देश, मंत्री...

पटना में निर्माणाधीन सभी सरकारी भवनों की नियमित जांच के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री लेशी सिंह ने MLA Hostel का निरीक्षण कर गुणवत्ता...

LNMI Patna में InQuizitive Minds Quiz Competition, बिहार-झारखंड के 125 टीमों...

 LNMI पटना में InQuizitive Minds अंतरराज्यीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। बिहार-झारखंड से 344 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया और 125 टीमों ने हिस्सा लिया।LNMI Patna ...