Advertisment

RJD MLA ने कहा- स्मार्ट मीटर के साथ-साथ सरकार को उखाड़ फेंकना है

पटना : स्मार्ट मीटर को लेकर आज राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस पूरे प्रदेश भर के जिला मुख्यालय और प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन आज कर रही है। इसको लेकर राजद विधायक रामवृक्ष सदा ने कहा कि हमलोग किसान और मजदूर सहति तमाम लोगों का आवाज बुलंद करने के लिए हमारे नेता तेजस्वी यादव और प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बीड़ा उठाया है। जिस प्रकार बिहार वासियों स्मार्ट मीटर से त्रस्त है और सरकार चैन भरी नींद ले रही है। उसी को लेकर आज प्रखंड मुख्यालय जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। राजद विधायक ने कहा कि स्मार्ट मीटर की तरह ही बिहार से नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकना है।

प्रशांत किशोर को बिहार में कौन जानता है – रामवृक्ष सदा

आपको बता दें कि जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर कल यानी दो अक्टूबर को पार्टी के गठन करने वाले हैं। उससे पहले उन्होंने एक बयान जो आज ज्यादा ही सुर्खियों बटोर रहा है। उन्होंने कहा था कि सीएम नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बाद दोनों की पार्टी समाप्त हो जाएगी। इस पर राजद विधायक रामवृक्ष सदा ने कहा कि प्रशांत किशोर कौन हैं। उन्होंने कहा कि प्रशांत ना ही वार्ड सदस्य, ना ही विधायक, ना ही सांसद और ना ही मंत्री हैं। प्रशांत किशोर को कौन जानता है। अभी बिहार में बाढ़ आया हुआ है, बाढ़ की तरह प्रशांत 2025 में बह जाएंगे।

यह भी पढ़े : स्मार्ट मीटर को लेकर आज सड़क पर उतरेगी RJD-कांग्रेस

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...