‘बाढ़ से बिहार के 16 जिला प्रभावित, मुस्तैदी से लगी है डबल इंजन की सरकार’

पटना : बिहार में बाढ़ को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इसको लेकर राज्य सरकार पूरी तरह से नजर बनाए हुए हैं। अभी थोड़ी देर पहले ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी के साथ हवाई सर्वेक्षण किया। साथ ही बाढ़ की ताजा हालात का जायजा लिया। विपक्ष पर लगातार सरकार को घेरने का काम कर रही है। वहीं जदयू और बीजेपी अपने प्रदेश कार्यालय में लगातार प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं। आज बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने बाढ़ को लेकर मीडिया को संबोधित किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार के 16 जिला बाढ़ से प्रभावित है। विगत एक सप्ताह से नेपाल के द्वारा भारी मात्रा में पानी छोड़ने का काम किया गया। गंगा का जलस्तर में पिछले एक सप्ताह में काफी बढ़ गया है जिसमें 16 जिला बाढ़ से प्रभावित हुआ है। बिहार सरकार और भारत सरकार की टीम मुस्तैदी के साथ लगे हुए हैं। आपदा से जो भी मदद पहुंच सकता है उसके लिए प्रयासरत है। बिहार में कई जिलों में बाढ़ का प्रभाव हुआ है। सरकार अपनी तरफ से सभी तरह का मदद कर रही है।

यह भी देखें :

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हवाई सर्वे भी खुद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि किसी को किसी प्रकार का दिक्कत नहीं होनी चाहिए। बाढ़ पीड़ित के साथ भारतीय जनता पार्टी इस दुख की घड़ी में खड़ी है। बीजेपी ने 11 सांसद और विधायकों की कमेटी बनाया है। बाढ़ प्रभावित एक लाख परिवार को पहले फेज से राहत पैकेज देंगे। जरूरत पड़ेगा तो फिर एक लाख परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाया जाएगा। सामग्री में चूड़ा, गुड, बिस्कुट और बच्चों के लिए पाउडर का दूध इत्यादि पहुंचायी जाएगी।

PM नरेंद्र मोदी पर लिखी गई पुस्तक का हुआ विमोचन

बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी गई पुस्तक का विमोचन किया गया। बीजेपी सेवा पखवाड़ा के तहत आर बालासुब्रमण्यम द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन किया गया। ‘पावर विदीन द लीडरशिप लेगेसी ऑफ नरेंद्र मोदी’ का पुस्तक का विमोचन हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के द्वारा पुस्तक का विमोचन किया गया।

BJP Pustak 22Scope News
PM नरेंद्र मोदी पर लिखी गई पुस्तक का हुआ विमोचन

यह भी पढ़े : CM नीतीश ने अलग-अलग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण

विवेक रंजन की रिपोर्ट

FJCCI Election 2026-27: चेंबर चुनाव में रिकॉर्ड 86 नामांकन, दो पर्चे...

एफजेसीसीआई चुनाव 2026-27 के लिए 86 नामांकन मिले हैं। स्क्रूटनी में दो नामांकन रद्द हुए, जबकि छह प्रत्याशियों को डीआईएन नंबर जमा करने का...

Jharkhand Police Protest: विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का...

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया...

Ranchi News: हटिया-बानो के बीच पहली Intra Zonal अनारक्षित स्पेशल ट्रेन...

दक्षिण-पूर्व रेलवे ने हटिया-बानो के बीच पहली इंट्रा जोनल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू की है। ट्रेन रोजाना चलेगी और यात्रियों को सस्ता सफर मिलेगा।Ranchi...