रावण वध को लेकर तैयारी जोरो पर, DM-SSP ने गांधी मैदान का लिया जायजा

रावण वध को लेकर तैयारी जोरो पर, DM-SSP ने गांधी मैदान का लिया जायजा

पटना : आगामी तीन अक्टबूर से दुर्गा पूजा की शुरुआत हो रही है। दशहरा 12 अक्टूबर को है। इसी दिन रावण वध किया जाता है। इसको लेकर पटना के गांधी मैदान में तैयारी चल रही है। पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने वाले रावण वध कार्यक्रम की तैयारी को लेकर डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह, डीआईजी सह एसएसपी राजीव कुमार मिश्रा, सीटी एसपी और डीएसपी समेत जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि रावण वध को देखने के लिए लाखों की संख्या में लोग गांधी मैदान आते हैं। 10वें दिन रावण वध कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसमें लाखों की संख्या में लोग जुटते हैं। इसका पुख्ता इंतजाम होना चाहिए। किसी भी तरह से लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़े : महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Share with family and friends: