लोहरदगा में लापता नाबालिग का कुएं में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

लोहरदगा. जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र से मंगलवार को लापता हुई नाबालिग लड़की का शव घर के कुछ दूर कुएं में मिला है। परिजनों के मुताबिक, नाबालिग मंगलवार सुबह 9 बजे अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी। इसके बाद वह काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों द्वारा स्कूल में पता किया गया तो पता चला कि लड़की मंगलवार को स्कूल ही नहीं आयी थी।

लोहरदगा में लापता नाबालिग का मिला शव

इसके बाद परिजन परेशान हो गए और स्थानीय लोगों की मदद से छानबीन शुरू कर दी। बुधवार की सुबह तक लड़की का कुछ भी पता नहीं चल पया। इसके बाद थाना को इसकी सूचना दी गयी। वहीं छानबीन के दौरान बुधवार को लगभग 2 बजे लड़की का स्कूल का जूता घर के कुछ दूर स्थित कुएं के सामने मिला। शक के आधार पर कुएं में छानबीन की गई तो घर के पास के कुएं से लड़की का शव मिला।

इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लोहरदगा सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई ने बताया कि पुलिस इसकी गंभीरता से जांच करें और यह सुनिश्चित करें कि इसके साथ कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। उन्हें शक है कि कहीं उसके साथ कुछ अप्रिय घटना कर इसकी हत्या कर दी गई है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया और पुलिस जांच में जुट गई है।

दानिश रजा की रिपोर्ट

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...