डिजीटल डेस्क : Himanta Biswa Sarma Claims – झारखंड की जनता की पहली पसंद है भाजपा। झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के सह प्रभारी बनाए गए असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma ने दावा किया है कि होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की ही सरकार बनेगी।
सोशल मीडिया हैंडल पर जारी अपने बयान में Himanta Biswa Sarma ने कहा कि – ‘मुझे लगता है कि साधारतया झारखंड की जनता भाजपा के साथ ही रहना चाहती है। मेरा जो 4 महीना का अनुभव रहा, जिससे भी मैं बात करता हूं उनकी पहली पसंद भाजपा है’।
Himanta बोले – आरगेनिक है झारखंड और भाजपा का संबंध
असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma यहीं नहीं रुके। Himanta ने आगे कहा कि-‘…झारखंड राज्य का जो डीएनए है, जो सामाजिक वातावरण है और जो लोगों का भाव है, मुझे लगता है कि ये ट्रेडीशनली (पारंपरिक तौर पर) भाजपा राज्य ही है।
मुझे नहीं लगता कि यहां चुनाव टफ है। यहां चुनाव बहुत ज्याद टफ नहीं होगा। हम हमारे लक्ष्य तक जरूर पहुंचेंगे।
सबसे पहली बात यह है कि झारखंड का निर्माण किसने किया ? हमारे ही प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने ही झारखंड का निर्माण किया। इसीलिए झारखंड को विकास की तरफ ले जाने का दायित्व भी सबसे ज्यादा भाजपा का ही है। भाजपा और झारखंड का संबंध आरगेनिक है’।


















