Himanta Attacks Rahul : ‘Rahul बाबा और कांग्रेस संविधान विरोधी, आरक्षण हटाने की बात करते हैं’

डिजीटल डेस्क : Himanta Attacks Rahul – ‘Rahul बाबा और कांग्रेस संविधान विरोधी, आरक्षण हटाने की बात करते हैं’। गुरूवार को हरियाणा में विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए भाजपा की ओर पहुंचे असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma ने कांग्रेस और लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता Rahul गांधी पर सीधा हमला बोला।

Himanta बोले कि – ‘Rahul गांधी लोकसभा चुनाव के दौरान हरियाणा में आकर बोले थे कि सरकार बनाएंगे और संविधान की रक्षा करेंगे लेकिन इस बार वो हरियाणा में घूम भी रहे हैं लेकिन संविधान का नाम भी नहीं लेते हैं। ऐसा किसलिए’?

Himanta ने झारखंड में पीएम मोदी की घोषणा की दिलाई याद…

इसके बाद असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma ने अपने भाषण में आगे बताया कि कांग्रेस नेता Rahul गांधी इस बार हरियाणा के चुनाव प्रचार में संविधान का जिक्र तक नहीं कर रहे।

कांग्रेस और Rahul को आड़े हाथ लेते हुए असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma ने कहा कि –  ‘…इसलिए कि थोड़े दिन पहले वो अमेरिका गए थे। और वहां अमेरिका में उन्होंने कहा कि भारत में हमारा समय आने पर एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण खत्म कर देंगे।

तब हमने Rahul गांधी को पूछा कि पूरा लोकसभा चुनाव में बोल रहे थे कि मोदी जी आरक्षण खत्म करेंगे लेकिन अभी आप खुद बोल रहे हैं कि हम आरक्षण को खत्म करेंगे।

…कल नरेंद्र मोदी जी झारखंड में थे। मैं भी उनकी सभा में था। मोदी जी ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक देश में नरेंद्र मोदी है और भाजपा है तब तक आरक्षण खत्म नहीं होगा, चाहे जो भी हो जाए और कोई कुछ भी बोले’

हरियाणा की चुनावी सभा में असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा
हरियाणा की चुनावी सभा में असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

Himanta ने लगाया बड़ा आरोप – बार-बार झूठ बोलते हैं Rahul गांधी

के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma यहीं नहीं थमे। उन्होंने लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल नेता और नेता प्रतिपक्ष Rahul गांधी को सीधे निशाने पर लिया।

मुख्यमंत्री Himanta बोले – ‘ये जो Rahul गांधी हैं, बार-बार आके झूठ बोलते हैं कि अग्निवीर का क्या होगा। Rahul बाबा, आपका अग्निवीर के लिए कोई चिंता नहीं है…आप अग्निवीर का नाम क्यों लेते हैं, किसलिए ?

…केवल सेना का मनोबल तुड़वाने का षडयंत्र करते हैं। सीमापर हरियाणा के बेटा-बेटी भारतीय सैनिक के नाते भारत की रक्षा करते हैं।

ये मोदी जी की बात है…अमित शाह जी की बात है…अग्निवीर में जो भी हमारे युवा गए हैं, वो 60 साल तक सरकारी नौकरी करेंगे। बाद में उनको पूरा सरकारी पेंशन भी मिलेगा, ये मोदी जी और अमित शाह जी की गारंटी है’।

Bihar Police Didi: बेटियों की सुरक्षा की कमान अब ‘पुलिस दीदी’...

Bihar Police Didi: बिहार में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में ‘पुलिस दीदी’ यानी अभया ब्रिगेड की पहल को...

Magadh Mahila College Science Block:  CM सम्राट चौधरी का छात्राओं को...

Magadh Mahila College Science Block: बिहार में छात्राओं को बेहतर उच्च शिक्षा और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने एक...

Bokaro Chas Telidih Road Accident: कोयला लदे हाईवा की चपेट में...

Bokaro Chas Telidih Road Accident: चास-तेलीडीह फोरलेन पर कोयला लदे हाईवा की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत...