Ranchi के इस इलाके में कुंए में गिरकर युवक की मौत…

Ranchi : राजधानी रांची के नामकोम में एक युवक की कुंए में गिरने से मौत हो गई। युवक की पहचान शिवम कुमार सिंह के  रुप में हुई है। मौत के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कुंए से बाहर निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

Ranchi : युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है

घटना नामकोम थाना क्षेत्र के चायबगान स्थित शिशु बिहार स्कूल के पास की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक युवक घर के बाहर ही खड़ा था इसी बीच अचानक कुंए पर कुछ गिरने की आवाज आई। परिजनों ने बाहर निकलकर देखा तो युवक कुंए में गिरा पड़ा है। घटना के बाद परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को निकालने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन तैराक ना मिलने के कारण शव को नहीं निकाला जा सका। जिसके बाद मौके पर मौजूद सब इंस्पेक्टर ने कुंए के अंदर घुसकर युवक के शव को बाहर निकाला। पूछताछ के दौरान परिजनों ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

 

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...