Giridih : शौच के लिए निकले व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत, जांच में जुटी पुलिस…

Giridih : गिरीडीह में तालाब में डूबने से युवक की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान गावां थाना क्षेत्र के हरला निवास संझलू उर्फ सलीम खान बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- खतरे में Ranchi डीसी मंजूनाथ भजंत्री की कुर्सी ! चुनाव आयोग ने राज्य सरकार इस मामले में लिखी चिट्ठी…

Giridih : 15 घंटे के बाद शव को तालाब से निकाला गया 

मिली जानकारी के अनुसार मृतक गुरुवार की शाम शौच के बाद तालाब गया था। इसी दौरान अचानक गिरने से उसकी मौत हो गई। करीब 15 घंटे के बाद युवक के शव को बरामद किया गया। युवक के मौत के बाद परिजनों में मातम का माहौल है। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Breaking : फ्लिपकार्ट एजेंट हत्याकांड मामले में दो अपराधी गिरफ्तार, खोखा बरामद… 

मृतक के पत्नी ने बताया कि वह दिन में दोपहर को ही घर से निकला था। शाम तक नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की गई तो पता चला कि कोई तालाब में एक व्यक्ति डूबा हुआ है। सुबह चप्पल से उसकी पहचान की गई। बाद में स्थानीय युवको के सहयोग से शव को तालाब से बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

गिरिडीह से सागर गुप्ता की रिपोर्ट—

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...