महिला से दुर्व्यवहार का आरोप लगा भाजपा ने तिसरी में बीडीओ के खिलाफ किया प्रदर्शन

तिसरी (गिरिडीह): दलित महिला से दुर्व्यवहार के आरोप में तिसरी बीडीओ मनीष कुमार के खिलाफ शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भाजपा का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन हुआ। प्रखंड कार्यालय के समक्ष भाजपा के दर्जनों नेता व कार्यकर्त्ता  महिला के साथ धरने पर बैठे। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील शर्मा व संचालन चंदौरी मंडल अध्यक्ष सुनील साव ने किया।

इस दौरान बीडीओ मनीष कुमार पर भाजपाई जमकर बरसे। साथ ही चेतावनी देते हुए बीडीओ पर अविलम्ब कार्रवाई की मांग की।
वहीं धरने को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि सह जिला मंत्री मनोज यादव ने कहा कि हेमंत सरकार में अपराधी महिलाओं की आबरू लूट रहें हैं और पदाधिकारी महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचा रहे हैं। उन्होंने हेमंत सरकार को महिला, युवा व किसान विरोधी बताया है। उन्होंने तिसरी बीडीओ मनीष कुमार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि स्वयं तबादला करवा लें, जिला प्रशासन से निश्चित कार्रवाई करवाएंगे।

तिसरी में बीडीओ के खिलाफ प्रदर्शन

वहीं मनोज यादव ने भाकपा माले को लेकर भी कई सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि माले चीन और रूस की उत्पत्ति है। यह चीन से इम्पोर्ट कर लाया गया संगठन है। यह देश और विकास विरोधी है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में भारतीय सेना एक आतंकवादी को मार गिराया था, तब माले के ही एक पदाधिकारी ने उसे कश्मीर का पोस्टर बॉय बताते हुए उसे शहादत का दर्जा देने की मांग की थी।

उन्होंने कहा कि माले और कोरोना दोनों चीन से आया हुआ वायरस है, जो विकास विरोधी है। उन्होंने धनवार के पूर्व विधायक पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके विधायक काल में परिवारवाद को बढ़ाने का काम किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में इंडी गठबंधन की सरकार में माले भी एक सहयोगी पार्टी है। सभी पदाधिकारी सरकार के कर्मी हैं, लेकिन उनका विरोध न करके केवल विधायक-सांसद का विरोध किया जाता है।

तिसरी से सागर गुप्ता की रिपोर्ट

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...