बीजेपी महिला सांसद ने राहुल गांधी पर लगाया ‘दुर्व्यवहार’ का आरोप, जानिए पूरा मामला

Desk. गृह मंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. बीआर अंबेडकर पर टिप्पणी को लेकर विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच सियासी जारी है। वहीं दोनों पक्ष द्वारा संसद के बहर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बीच नागालैंड से बीजेपी की महिला सांसद फांगनोन कोन्याक ने राहुल गांधी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है।

राहुला गांधी पर बीजेपी सांसद का आरोप

राज्यसभा सांसद एस फांगनोन कोन्याक ने राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखकर कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा, “एलओपी राहुल गांधी ने मेरी गरिमा और आत्मसम्मान को गहरी ठेस पहुंचाई है।”

विपक्ष का नेतृत्व कांग्रेस कर रही है। वहीं सत्ता का नेतृत्व बीजेपी कर रही है। इस प्रदर्शन के दौरान दो बीजेपी सांसद घायल भी हो गये। इसको लेकर संसद परिसर में जमकर हंगामा हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस दोनों ने एक-दूसरे के सांसदों पर धक्का मुक्की करने का आरोप लगाया है।

डॉ. अंबेडकर पर सियासत जारी

बीजेपी सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने दावा किया कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया, जो उन पर गिर गया, जिससे उन्हें चोटें आईं। जब सारंगी को अस्पताल ले जाया जा रहा था तो सारंगी ने मीडिया से कहा, “मैं सीढ़ियों के पास खड़ा था, तभी राहुल गांधी आए और एक सांसद को धक्का दिया, जो मेरे ऊपर गिर गए।” उन्होंने कहा कि इस घटना के कारण वह भी गिर गये।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया है कि उन के साथ संसद परिसर में धक्का-मुक्की की गयी है। इसको लेकर लेकर उन्होंने लोक सभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है। इसको लेकर कांग्रेस कहा है कि आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष और राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ संसद परिसर में मकर द्वार के बाहर धक्का-मुक्की की गई। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने इस घटना पर जांच के लिए लोक सभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने डॉ. बीआर अंबेडकर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी की कल आलोचना की थी और मांग की थी कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दलित आइकन बीआर अंबेडकर को आदर करते है तो अमित शाह को आधी रात तक केंद्रीय मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर देना चाहिए था।

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...