Commercial Advertisment

जामताड़ा में तीन हिस्ट्रीशीटर सहित 6 साइबर अपराधी गिरफ्तार, नगदी सहित अन्य सामान बरामद

जामताड़ा. साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम में जामताड़ा साइबर थाना पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने करमाटांड़ एवं जामताड़ा थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगह छापेमारी कर तीन हिस्ट्रीशीटर सहित 6 साइबर अपराधियों को फिशिंग करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। साथ ही गिरफ्तार अपराधियों के पास से 10500 रुपये नगद, दर्जनाधिक मोबाइल, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड इत्यादि बरामद किया है। मामले का खुलासा इंस्पेक्टर जयंत तिर्की ने शुक्रवार को साइबर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया।

जामताड़ा में 6 साइबर अपराधी गिरफ्तार

इंस्पेक्टर तिर्की ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान, इंस्पेक्टर जयंत तिर्की, एसआई मनीष कुमार, प्रशांत कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मियों को शामिल करते हुए टीम गठित कर छापेमारी की गई। इसमें करमाटांड़ थाना क्षेत्र के मणिकपुरा, सिकरपोसनी एवं मट्टांड़ तथा जामताड़ा थाना क्षेत्र के पांडेयडीह से 6 शातिर अपराधी अमित दास, प्रीतम दास, टिंकू मंडल, निरंजन मंडल, विन्दुर मंडल तथा विरेन्द्र मंडल को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध कांड संख्या 60/24 दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में तीन का पुराना आपराधिक इतिहास है। अभियुक्त टिंकू मंडल वर्ष 2021 में साइबर थाना कांड संख्या 75/21 में आरोपी है। वहीं वीरेंद्र मंडल 2018 में कांड संख्या 16 /18 में आरोपी है, जबकि बिंदुर मंडल साइबर थाना कांड संख्या 65/20 का आरोपी है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 10500 नगद, 19 मोबाइल, 36 सिम कार्ड, 3 एटीएम कार्ड, 5 पासबुक, 2 आधार कार्ड, एक पैन कार्ड बरामद किया गया है। यह सभी साइबर अपराधी बैंक के अधिकारी एवं बिजली विभाग के अधिकारी बनकर लोगों को झांसा देकर साइबर ठगी की घटना को अंजाम देते थे।

जामताड़ा से अजीत कुमार की रिपोर्ट

Bihar Tarkari Outlet Scheme: पटना जू के गेट नंबर-2 के पास...

Bihar Tarkari Outlet Scheme, पटना: बिहार में सब्जी उत्पादक किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और आम उपभोक्ताओं को उचित कीमत पर ताजी एवं...

Junior National Kabaddi Championship 2026: पटना में 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक...

Junior National Kabaddi Championship 2026, पटना: बिहार में राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने की दिशा में रविवार को एक महत्वपूर्ण आयोजन...

Sahibganj JTET 2026 Exam: साहिबगंज में JTET-2026 परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, डीसी...

Sahibganj JTET 2026 Exam: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए साहिबगंज जिला प्रशासन पूरी...