अपराधियों ने Teacher की गोली मार कर की हत्या, इलाके में सनसनी

सिवान: बिहार में अपराधी लगातार बेलगाम हैं और आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों ने एक बार एक शिक्षक की हत्या कर पुलिस को खुली चुनौती दी है। मामला सिवान के दरौंदा थाना क्षेत्र की है जहां छनछुआ गांव शुक्रवार की रात बाइक सवार अपराधियों ने एक शिक्षक की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गया। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही घटना की जांच में जुट गई।

बताया जा रहा है कि शिक्षक भरत मांझी शुक्रवार की रात साइकिल से अपने घर जा रहे थे तभी बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से शिक्षक घायल हो गए जिन्हे आसपास के लोगों के सहयोग से पुलिस ने महाराजगंज अनुंमडलीय अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद महाराजगंज थाना और दरौंदा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। मामले में महाराजगंज थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में विवाद में हत्या करने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

यह भी पढ़ें-  JDU कार्यकारिणी की बैठक में नेताओं ने खोला मोर्चा, पार्टी के भीतर दिखने लगा विरोधाभास

https://youtube.com/22scope

सिवान से रवि कुमार की रिपोर्ट

Teacher Teacher Teacher Teacher

Teacher

Latehar News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से पहले जान लें...

Latehar News: लातेहार ज़िले में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) 2026 अभियान शुरू हो गया है। इस पहल के तहत, ज़िले के सभी मतदान केंद्रों...

Bokaro News: एलेप्पी एक्सप्रेस के जनरल कोच में मिले दो लावारिस...

Bokaro News: बोकारो रेलवे स्टेशन पर "ऑपरेशन नारकोस" के तहत एक अहम कार्रवाई में, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एलेप्पी एक्सप्रेस के जनरल कोच...

Dhanbad News: तमिलनाडु हादसे के पीड़ितों के लिए सरकार की बड़ी...

Dhanbad News: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर ज़िले में अमोनिया गैस लीक की घटना के बाद बचाए गए धनबाद के 12 मज़दूर झारखंड लौट रहे हैं।...