जहर खाने से महिला की मौत

आरा : शहर के नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर मोहल्ला गली नंबर पांच में रविवार की दोपहर जहर खाने से महिला की मौत हो गई। इलाज के दौरान आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। वहीं मृतका के परिजन द्वारा उसके ससुराल वालों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, मृतका मूल रूप से बक्सर जिला के बगेन गोला थाना क्षेत्र के भदवर बरारी गांव निवासी चंदन सिंह की 27 वर्षीया पत्नी सोनी देवी है। वह वर्तमान में वर्ष 2012 से नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर मोहल्ला गली नंबर पांच में अपना मकान बनाकर रहती थी।

छत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत

शहर के नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो गांव में रविवार की दोपहर छत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार, मृतका कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर गांव निवासी श्रीभगवान की 65 वर्षीया पत्नी दुलारिया देवी है। वह वर्तमान में नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो गांव में किराए के मकान में रहती है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की दोपहर में छत पर किसी काम से गई थी। उसी दौरान वह असंतुलित होकर छत से सीधा नीचे गिर पड़ी और गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

Ara Maut 1 22Scope News
छत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत

यह भी पढ़े : संदेहास्पद स्थिति में बुजुर्ग की मौत

यह भी देखें :

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

JDU Leader: जदयू के वरिष्ठ नेता अरविंद मोहन का निधन, मंत्री...

जदयू के पूर्व जिला प्रवक्ता अरविंद मोहन के निधन पर मंत्री श्रवण कुमार ने गहरा शोक जताया। उन्होंने इसे जदयू परिवार और खगड़िया जिले...

ODF Plus Model:विश्व पर्यावरण दिवस 2026 गांवों में चलेगा ‘स्वच्छ गांव,...

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिहार के गांवों में 1 से 5 जून तक स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान चलेगा। स्वच्छता, जल संरक्षण, प्लास्टिक कचरा...

Reliance Jio CFO:रजनीश जैन की नई Book ‘Quiet Excellence’ लॉन्च, Leadership...

रिलायंस जियो के CFO रजनीश जैन की पुस्तक ‘Quiet Excellence’ का नई दिल्ली में विमोचन हुआ। पुस्तक नेतृत्व, विश्वास और जीवन मूल्यों पर 52...

मुख्यमंत्री ने भागलपुर में 84 योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास,...

भागलपुर : भागलपुर दौरे पर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को जिले को बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान...

मंत्री नंदकिशोर का राबड़ी पर हमला, कहा- दलित होने की वजह...

पटना : बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम ने पटना में 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को लेकर जारी विवाद के बीच पूर्व...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img