पटना- जदयू के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम रसूल बलियावी ने जिन्ना के नाम पर जारी बहस को बंद करने की अपील की है.
बलियावी ने कहा कि बिहार सरकार और हम सभी गांधी के रास्ते पर चलने वाले लोग है. हम गांधी के अनुयायी हैं. लेकिन आज जिन्ना के नाम पर सियासत वे लोग कर रहे हैं, जिन्होने जिन्ना के मजार चादरपोशी किया था.
भारत की आजादी को लेकर कंगना रणावत के बयान पर कहा कि कंगना को पदम् श्री तो कला के लिए मिला था, लेकिन कंगना अब कलाकारी रही है. वीर जवानों की शहादत के बाद देश को आजादी मिली. उनकी शहादत को अपमानित करने वालों को देश माफ नहीं करेगा.
रिपोर्ट-शक्ति

















