Breaking : महाकुंभ -25 के स्नान में सस्पेंड रहेंगे वीवीआईपी प्रोटोकॉल

डिजीटल डेस्क: Breakingमहाकुंभ -25 के स्नान में सस्पेंड रहेंगे वीवीआईपी प्रोटोकॉल। प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ 2025 को लेकर यूपी के CM Yogi आदित्यनाथ खासे गंभीर हैं। रविवार को वह खुद प्रयागराज पहुंचे और मेला प्राधिकरण की ओर से जारी समस्त तैयारियों का जायजा लिया।

इसी क्रम में अधिकारियों की बैठक लेते हुए मेला टीम को दो टूक अंदाज में कई हिदायतें भी दीं। CM Yogi आदित्यनाथ ने एक बड़ी घोषणा भी की।

कहा कि – ‘इस बार महाकुंभ मेले का विस्तार करना है। स्नान के सभी मुख्य-मुख्य पर्व के दौरान वीआईपी-वीवीआईपी के प्रोटोकॉल संस्पेंड रहेंगे। यह हम पहले से ही सुनिश्चित करेंगें और इसे हमें हर हाल में लागू करना है‘।

महाकुंभ 25 में बढ़े मेला दायरे में बैरीकेडिंग होगी, लगेंगे शेड

महाकुंभ 2025 की तैयारियों को परखने के लिए मेला प्राधिकरण की बैठक लेने के बाद मीडिया से मुखातिब CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि -‘महाकुंभ मेले का प्रयागराज के अंदर इस बार दायरा बढ़ रहा है। जहां तक दायरा जा रहा हैं, वहां बैरीकेड करें।

वहां एक ऊंचा शेड लगा लें और आने-जाने की व्यवस्था करें ताकि बाहरी तत्वों का प्रवेश न हो जो सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर सके।

अभी से हम सुनिश्चित करें कि स्ट्रीट वेंडर्स, ई-रिक्शा, थ्री-व्हीलर्स, टैक्सी चालक, अन्य प्राइवेट चालक, ट्रक चालक, रेस्टोरेंट आदि में जो कार्मिक हैं उनके वेरीफिकेशन की कार्यवाही हो। किराएदारों के वेरीफिकेशन की भी कार्यवाही हो। ये सुरक्षा की दृष्टि से अभी से शुरू करने हैं’।

प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के लोगो का अनावरण करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ। साथ में हैं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, नंद गोपाल नंदी आदि।
प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के लोगो का अनावरण करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ। साथ में हैं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, नंद गोपाल नंदी आदि।

निर्देश – ऑपरेशन त्रिनेत्र में लगे सभी सीसीटीवी महाकुंभ-25 के दौरान रहेंगे एक्टिव

CM Yogi आदित्यनाथ ने महाकुंभ 2025 तैयारियों की हर बिंदु पर समीक्षा की। CM Yogi ने अधिकारियों ने कहा कि – ‘सीसीटीवी कैमरा – हमने ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत सिटी में निजी भागादीरी के अंतर्गत निजी तौर पर लोगों के और संस्थाओं के सहयोग से भी लगाया था। हमारा प्रयास रहे कि ये सभी सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील यानी एक्टिव दिखें।

रेलवे, सिविल एविएशन, एनएचएआई समेत भारत सरकार से जुड़ी सभी संस्थाओं से हमारा बेहतर तालमेल रहना चाहिए। मुझे विश्वास है कि हमारे पास अभी समय है। कार्य व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ रहा है।

टीम प्रयागराज तो महाकुंभ के लिए यहां अधिकृत की गई है, वहां यहां माननीय जनपर्तिनिधियों के साथ बेहतर संवाद बनाते हुए अखाड़ों, संतों के साथ आचार्यवाड़ा, काकचौक, तीर्थपुरोहित सभी के साथ में बेहतर समन्वय बनाते हुए अपने कार्यक्रम को समयबद्ध तरीके से करें’

Saffrn

Trending News

GEMS of Bihar Anniversary: दिल्ली में जेम्स ऑफ बिहार का 6वां...

 दिल्ली में GEMS of Bihar के 6वें स्थापना दिवस समारोह में बिहार के विकास, निवेश, रोजगार और उद्योग विस्तार पर विशेषज्ञों ने रखे विचार।GEMS...

Heat Relief Initiative: South East Central Railway ने यात्रियों को दी...

 भीषण गर्मी के बीच South East Central Railway ने बिलासपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर मिस्टिंग सिस्टम शुरू किया, यात्रियों को मिल रही राहत।Heat...

ग्रामीण Housing Mission में बड़ी सफलता: बिहार के 41 लाख से...

बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 41 लाख से अधिक परिवारों ने पक्का मकान बनाया। योजना पर अब तक 5.57 लाख करोड़...

मासूमगंज में युवक की संदिग्ध मौत, जमीन विवाद में हत्या की...

बाढ़ : बाढ़ थाना क्षेत्र के मासूमगंज गांव में लगभग 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई।...

मुसवा भेडिहारी गांव में अवैध शराब कारोबार पर ग्रामीणों का हंगामा,...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली थाना क्षेत्र स्थित मुसवा भेडिहारी गांव इन दिनों कथित अवैध शराब कारोबार को लेकर चर्चा में है। ग्रामीणों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img