Advertisment

दिल्ली के लिए रवाना हुए लालू यादव, लैंड फॉर जॉब मामले में है समन

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। लालू यादव के साथ उनकी छोटी बेटी रोहिणी आचार्य और बड़ी बेटी व लोकसभा सांसद मीसा भारती मौजूद हैं। लालू यादव को कल यानी सात अक्टूबर को लैंड फॉर जॉब मामले में कोर्ट में पेश होना है। दिल्ली के राउज राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें सम्मन जारी किया था। लालू के साथ तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव को भी पेश होना है।

लालू प्रसाद यादव से पटना एयरपोर्ट पर मीडिया ने हरियाणा और जम्मू कश्मीर में एग्जिट पोल को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पराजय है। लालू प्रसाद यादव व्हीलचेयर पर बैठकर दिल्ली के लिए रवाना हुए।वहीं उनकी बेटी व सांसद मीसा भारती ने कहा कि हरियाणा और जम्मू कश्मीर में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

यह भी पढ़े : पप्पू ने बाढ़ पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, लोगों को दी राहत सामग्री

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

RGU Ramgarh Freshers Party: रामगढ़ के RGU में नए छात्रों का...

RGU Ramgarh Freshers Party: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के साइंस फ़ैकल्टी के अंतर्गत फ़िज़िक्स डिपार्टमेंट ने नए छात्रों के स्वागत और फ़ाइनल ईयर के छात्रों को...

JPSC-JSSC Protest: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से सोनम वांगचुक ने...

JPSC-JSSC Protest: झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) और झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी, OMR शीट के साथ छेड़छाड़ और...

TRE 4.0 और शिक्षक तबादले पर शिक्षा मंत्री Mithilesh Tiwari ने...

पटना : बिहार बीजेपी की बड़ी समीक्षा बैठक खत्म होने के बाद पटना स्थित प्रदेश कार्यालय के बाहर एक अलग ही नजारा देखने को...