पंचायत चुनाव के सातंवें चरण में शांति पूर्ण रहा मतदान

गया- त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव के सातवें चरण में टनकुप्पा, बोधगया और डोभी प्रखंडों में मतदान शांतिपूर्ण रहा.ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी,अभिषेक सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक, आदित्य कुमार ने टनकुप्पा, बोधगया और डोभी प्रखंडों के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदान का निरीक्षण किया.

ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर कोविड 19 टीकाकरण की व्यवस्था की गई है. जिन्होंने भी अब तक कोरोना का टीका नहीं लिया है, वह मतदान केंद्र पर आकर टीका ले सकते हैं. राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की व्यवस्था गई है.  ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी ने शेष बचे तीन चरणों में मतदाताओं से बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की. साथ ही मतदान केंद्रों पर चाक-चौबन्द व्यवस्था किए जाने का भरोशा दिलाया और कहा कि असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने हेतु कई स्तरों पर सुरक्षा की व्यवस्था की गई है.

बताते चलें कि टनकुप्पा प्रखंड में 73 प्रतिशत, जिसमें पुरुष 72% एवं महिला 75%, बोधगया प्रखंड में 74.5%, जिसमें पुरुष 71% एवं महिला 73% तथा डोभी प्रखंड में 72%, जहां पुरुष 69% एवं महिला 75% द्वारा मतदान किया गया

रिपोर्ट- राममूर्ति पाठक

रांची प्रेस क्लब में हो रहा मतदान, 27 दिसंबर को होगी मतों की गिनती

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS...

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार के प्रशासनिक महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 23 आईएएस अधिकारियों का...

JMM Protest Against MMDR Bill: MMDR Bill के खिलाफ JMM का...

JMM Protest Against MMDR Bill: केंद्र सरकार के MMDR बिल के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे...

Ramgarh Ganja Smuggling: रामगढ़ में गांजा तस्करी का खुलासा, 22 किलो...

Ramgarh Ganja Smuggling: रामगढ़ पुलिस ने अवैध गांजा की खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सुभाष...