बंगाल का CM Yogi ने किया जिक्र, बोले – वहां सनातन धर्म असहाय, असुरक्षित-सा

डिजीटल डेस्क : बंगाल का CM Yogi ने किया जिक्र, बोले –  वहां सनातन धर्म असहाय, असुरक्षित-सा। सोमवार को वाराणसी दौरे पर पहुंचे CM Yogi आदित्यनाथ ने भारत सेवाश्रम संघ में अपने संबोधन में दुर्गापूजा और बंगाल का भी जिक्र किया।

CM Yogi ने कहा कि – बंगाल तो शक्ति की अधिष्ठात्री देवी की स्थली ही है। जिस बंगाल में जगत जननी मां भगवती के अनुष्ठान का शुभारंभ होता है, आज उस बंगाल में स्वयं ही सनातन धर्म असहाय की स्थिति में दिखता है, असुरक्षित-सा दिखता है। ये स्थितियां क्यों हुईं?’

CM Yogi – ‘देश को राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत देने वाले बंगाल में ये दशा क्यों?’

CM Yogi आदित्यनाथ ने इसी क्रम में आगे कहा कि – बंगाल भारत को राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत देने वाली भूमि है, भारत को बौद्धिक आधार देने वाली भूमि है, भारत के आजादी के तमाम महापुरुषों को देने वाली भूमि है। बंगाल है जिसने जगदीश चंद्र बसु जैसा वैज्ञानिक दिया।

बंगाल है जिसने रामकृष्ण परमहंस जैसा संन्यासी दिया। बंगाल ही है जिसने स्वामी विवेकानंद जैसा संन्यासी दिया और स्वामी प्रणवानंद जैसा स्वामी दिया। ये बंगाल है जिसने नेताजी सुभाष चंद्र बोस दिया।

ये बंगाल है जिसने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसा सपूत भारत माता को प्रदान दिया। आज उस बंगाल में क्या कुछ हो रहा है? बहनों और भाइयों, ये हमारे लिए सोच की स्थिति होनी चाहिए। वहां पर्व और त्यौहर मनाने के लिए भी 10 बार सोचना पड़ेगा।

इसीलिए आज इस पर्व और त्यौहार जगत-जननी मां दुर्गा भगवती की पूजा का अनुष्ठान है और शारदीय नवरात्र भी। पूरे देश के अंदर हर्षोल्लास के साथ ये आयोजन हो रहा है। आप देख रहे होंगे यूपी के अंदर, पर्व और त्यौहार चल रहे हैं बड़े खुशी और हर्षोल्लास के साथ, कहीं कोई विघ्न-बाधा नहीं।

अगर कोई विघ्न खड़ा भी करता है तो उसे कटघरे में खड़ा करके ठीक भी कर दिया जाता है उसी समय। कहीं कोई समस्या नहीं है। क्योंकि पर्व और त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से होने चाहिए। हमें सोचना होगा कि क्यों ऐसी स्थिति पैदा हो रही है और क्यों देश के कुछ भागों में लोग ऐसा कुत्सित प्रयास कर रहे हैं।

जरूर ये हमारे लिए आज का विषय होना चाहिए। हर जाति, संप्रदाय, मजहब से जुड़े महापुरुषों ने लोक कल्याण के लिए स्वयोगदान दिया। सबका सम्मान होना चाहिए, उसमें कोई संदेह नही। सभी को सम्मान मिलना चाहिए

CM Yogi बोले – हिंदू धर्म किसी का अहित नहीं करता लेकिन धर्म हिंसा तदैव च…

CM Yogi आदित्यनाथ ने इसी क्रम मे अपनी बात समझाते हुए कहा कि – ‘आज भारत एक मजबूत प्रधानमंत्री के हाथों में दुनिया की एक बड़ी ताकत बनकर उभरा है। जो भारत आज से 10 वर्ष पहले दुनिया की 10वीं-11वीं अर्थव्यवस्था ती, वह आज पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और अगले 3 वर्ष के अंदर दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

आर्थिक दृष्टि से भारत को दुनिया की बड़ी ताकत बनाना लेकिन आध्यात्मिक और सांसकृतिक दृष्टि से समृद्ध विरासत हमारे पास है, इसका संरक्षण करने का कार्य हम सबको मिलकर के करना होगा। हमारा हिंदू धर्म किसी का अहित नहीं चाहता।

वह स्पष्ट कहता है – अहिंसा परमो धर्म लेकिन यह भी जोड़ता है – धर्म हिंसा तदैव च। यानी अहिंसा परम धर्म है लेकिन लेकिन राष्ट्र की रक्षा करने के लिए, धर्म की रक्षा करने के लिए निर्दोष लोगों को बचाने के लिए हिंसा करनी पड़े तो धर्मसम्मत है, मान्य है।

यह आह्वान भारत का शास्त्र करता है और यही आह्वान स्वामी प्रणवानंद जी ने भारत सेवाश्रम संघ की स्थापना के समय किया था।

हम सेवा के साथ जुड़े हैं, दीन-दुखियों के लिए काम करेंगे लेकिन राष्ट्र की एकता-अखंडता को कोई चुनौती देगा, राष्ट्रीय सीमा का अतिक्रमण करेगा तो राष्ट्र की अस्मिता के लिए, राष्ट्र की सुरक्षा के लिए, धर्म की रक्षा के लिए तो हम लोग देश की रक्षा के लिए धर्मसम्मत हिंसा के पक्षधर भी हैं। यही भारत के महापुरुषों ने कहा है कि अधूरी शिक्षा नहीं, पूर्ण शिक्षा

वाराणसी के भारत सेवाश्रम में सीेएम योगी आदित्यनाथ।
वाराणसी के भारत सेवाश्रम में सीेएम योगी आदित्यनाथ।

CM Yogi बोले – विरासत के प्रति सम्मान का भाव हो, एकजुटता होनी चाहिए…

CM Yogi आदित्यनाथ ने आगे कहा कि – हम लोगों को अपनी परंपरा और विरासत पर गौरव की अनुभूति होनी चाहिए। विरासत के प्रति सम्मान का भाव ही काशी विश्वनाथ को भव्य स्वरूप दे पाया। विरासत के प्रति सम्मान का भाव ही है तो जो काम 5 सदी में नहीं हुआ, वह प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण हो गया है।

एकजुटता होनी चाहिए। एकता का ये उदाहरण है। संतो का आशीर्वाद होगा तो आने वाले समय में और भी सफलताएं प्राप्त होंगी। जगत जननी मां भगवती से यही प्रार्थना है कि सनातन धर्म और भारत की रक्षा करने के लिए सदैव भारतवासी को शक्ति दे।

गोरखपुर में भारत सेवाश्रम संघ के संस्थापक स्वामी प्रणवानंद के दीक्षा के 100 वर्ष पूरे होने पर वर्ष 2012 में भव्य आयोजन हुआ था। अगले 4 साल में भारत सेवा संघ के स्थापना के 100 साल पूरे होंगे तो चाहूंगा कि आप सभी गोरखपुर पधारें।

गोरखपुर में भारत सेवा संघ का आश्रम भव्य रूप ले चुका है। वहां क्रांतिकारी शचींद्रनाथ सान्याल के भव्य स्मारक का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा होने वाला है

इस मौके पर कैलिफोर्निया से पधारे भारत सेवाश्रम संघ के अध्यक्ष स्वामी पूर्णात्मानंद महाराज, वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायकगण डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, एमएलसी धर्मेंद्र राय, सतुआ बाबा आश्रम के महामंडलेश्वर महंत संतोष दास, पूर्व मंत्री शतरूद्र प्रकाश, भाजपा वाराणसी महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय आदि मौजूद थे।

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...

Jharkhand BJP Cell Appointment 2026: आदित्य साहू की सहमति से BJP...

Jharkhand BJP Cell Appointment 2026: भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से प्रदेश स्तर पर विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक...