Advertisement
Advertisement

होली पर बोले CM Yogi – सभी सनातन पर्वों का संदेश है ‘सत्यमेव जयते’

गोरखपुर : होली पर बोले CM Yogi – सभी सनातन पर्वों का संदेश है ‘सत्यमेव जयते’। होली के अवसर गोरक्षपीठाधीश्वर और प्रदेश के CM Yogi आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर में होली खेलने के लिए निकलने से पहले एक कार्यक्रम में अहम संबोधन दिया।

अपने स‍ंबोधन में होली के उत्सव का जिक्र करते हुए CM Yogi ने कहा कि –  ‘…होली समेत सभी सनातनी पर्व, त्योहारों का एक ही संदेश है-‘सत्यमेव जयते’। हर हाल में सत्य की ही जीत होती है।

…थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है लेकिन सत्य को कोई झुका नहीं सकता, झुठला नहीं सकता और समाप्त नहीं कर सकता। सत्य का मार्ग ही धर्म का मार्ग है।’

‘शार्टकट से हासिल नहीं होती स्थायी विजय…’

CM Yogi आदित्यनाथ ने आगे कहा कि – ‘…स्थायी विजय शार्टकट से हासिल नहीं हो सकती और अवसरवादिता महान नहीं बना सकती। दिव्य और भव्य महाकुंभ की सफलता ने दुनिया को सनातन धर्म की ताकत का अहसास कराया है।

…प्रयागराज महाकुंभ ने यह दिखाया कि धर्म का अनुशासन देखना हो, एकता देखनी हो और सद्भावना देखनी हो तो सनातन धर्म की परंपराओं को देखिए।  …पर्व, त्योहारों में निहित एकता, सद्भावना का संदेश ही सनातन धर्म की सबसे बड़ी ताकत है।

…प्रयागराज महाकुंभ में सनातन धर्म की इसी ताकत का अहसास पूरी दुनिया ने किया है। कुछ लोग सोचते हैं कि हम बंटे हुए हैं लेकिन …ऐसा नहीं है। …सनातन धर्म हमारी आस्था है। जहां धर्म होगा, वहीं विजय होगी।’

गोरखपुर में शुक्रवार की सुबह लोगों संग होली खेलते सीएम योगी
गोरखपुर में शुक्रवार की सुबह लोगों संग होली खेलते सीएम योगी

‘महाकुंभ में दिखा अनुशासन सनातन की सबसे बड़ी जीत…’

अपने इसी रौ में CM Yogi ने कहा कि – ‘…दिव्य और भव्य महाकुंभ की सफलता ने दुनिया को सनातन धर्म की ताकत का अहसास कराया है। प्रयागराज महाकुंभ ने यह दिखाया कि धर्म का अनुशासन देखना हो, एकता देखनी हो और सद्भावना देखनी हो तो सनातन धर्म की परंपराओं को देखिए।

…महाकुंभ धर्म के अनुशासन का महापर्व बन गया। 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने एक संगम क्षेत्र में 45 दिन तक जिस अनुशासन का अहसास कराया वह सनातन की सबसे बड़ी जीत है।

…देश के सभी राज्यों, 100 से अधिक देशों के श्रद्धालु, राजनयिक, राष्ट्राध्यक्ष, मंत्रीगण इसके सहभागी बने।

…राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, कई केंद्रीय मंत्रियों, कई राज्यों के राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों, सुप्रीम कोर्ट और राज्य के उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों समेत समाज के हर क्षेत्र का नेतृत्व करने वाले लोगों ने महाकुंभ जाने की इच्छा जताई और उसे पूरित किया।’

गोरखपुर में शुक्रवार को होली खेलने से पहले कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम योगी
गोरखपुर में शुक्रवार को होली खेलने से पहले कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम योगी

CM Yogi बोले – त्योहारों के माध्यम से आगे बढ़ता है भारत…

CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि – ‘…किसी भी देश या धर्म में सनातन धर्म जैसी समृद्ध त्योहारों की परंपरा नहीं है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में हमारी आस्था है और आस्था ही त्योहारों की आत्मा है। त्योहारों के माध्यम से भारत आगे बढ़ता है।

…कुछ लोग सनातन को कोसते हैं, प्रयागराज में कोसनेवालों को सनातन की ताकत दिखी। 66 करोड़ लोगों ने महाकुंभ में स्नान किया। महाकुंभ के आयोजन पर सवाल उठाए, लेकिन महाकुंभ में कोई भेदभाव नहीं हुआ।

…प्रयागराज की धरती से एकता का संदेश दिया। जो लोग सनातन धर्म की आलोचना करते थे, उन्हें महाकुंभ के दौरान इसकी ताकत दिखी। 66 करोड़ से अधिक लोगों ने बिना किसी भेदभाव के पवित्र डुबकी लगाई।

…ऐसा अनोखा नजारा देखकर दुनिया हैरान रह गई, जो लोग सोचते थे कि हिंदू जाति के आधार पर बंटे हुए हैं, उन्हें यह देखना चाहिए, ये वही लोग हैं जिन्होंने अयोध्या में रामलला के मंदिर का विरोध किया था।’

गोरखपुर में शुक्रवार को सीएम योगी के होली खेलने का अंदाज
गोरखपुर में शुक्रवार को सीएम योगी के होली खेलने का अंदाज

इससे पहले गोरखपुर में घंटाघर से परंपरागत रूप से निकलने वाली भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में CM Yogi आदित्यनाथ शामिल हुए। शोभायात्रा का पारंपरिक आयोजन CM Yogi आदित्यनाथ की उपस्थिति में सुबह 8 बजे से शुरू हुआ।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक के मार्गदर्शन में होलिकोत्सव समिति की ओर से आयोजित शोभायात्रा का औपचारिक कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद CM Yogi ने भगवान नरसिंह की आरती उतारी। इसके बाद अबीर-गुलाल उड़ाकर यात्रा को धूमधाम से रवाना किया।

CM Yogi आदित्यनाथ ने होली उत्सव की शुरुआत करने के लिए गोरखनाथ मंदिर परिसर में होलिका दहन स्थल पर पूजा और आरती की। इसके बाद CM Yogi  ने होली खेली। CM Yogi आदित्यनाथ ने शुक्रवार को होली के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की।

इससे पहले, गोरखनाथ मंदिर में CM Yogi vs बत्तखों को दाना डाला। साथ ही गोरखनाथ मंदिर में CM Yogi ने बछड़ों और गायों को गुलाल लगाया। गोरखपुर में शुक्रवार को गोरक्षपीठ में गोवंशों को अबीर-गुलाल लगाने एवं बत्तखों-मोर को दाना खिलाने के बाद होली कार्यक्रम में शरीक होने को CM Yogi आदित्यनाथ निकले को साथ होली उत्सव में भाग लेने वाला हुजूम भी उमड़ा।

संबोधन कार्यक्रम के उपरांत फूलों और गुलाल की बौछारों के बीच खुद CM Yogi भी लोगों पर फूल और गुलाल बिखेरते हुए गोरखपुर की सड़कों पर निकले। इससे पहले शुक्रवार को होली के पर्व पर CM Yogi ने लोगों के साथ मिलकर खूब पारंपरिक ‘फाग गीत’ गाए।

Commercial Advertisment

Santhali Sohrai Festival: पाकुड़ में बच्चों ने अनोखे अंदाज में मनाया...

Santhali Sohrai Festival, पाकुड़: आधुनिकता के बढ़ते प्रभाव के बीच नई पीढ़ी को अपनी पारंपरिक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की सराहनीय पहल...

BPSC TRE 4.0 Recruitment: पटना में सहयोग कार्यक्रम के बाद बोले...

BPSC TRE 4.0 Recruitment, पटना: बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए BPSC TRE 4.0 को लेकर शिक्षा मंत्री मिथिलेश...

Amrapali Training Centre Bihar: बिहार के आम्रपाली केंद्र में मुफ्त सीखें...

Amrapali Training Centre Bihar, पटना: कला के क्षेत्र में रुचि रखने वाले बिहार के बच्चों और युवाओं के लिए आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र प्रतिभा निखारने...