Advertisment

सनातन धर्म के मार्ग के बैरियर भी हटाने हैं, अयोध्या दीपोत्सव में CM Yogi का अहम बयान

डिजीटल डेस्क : सनातन धर्म के मार्ग के बैरियर भी हटाने हैं, अयोध्या दीपोत्सव में CM Yogi का अहम बयान। बुधवार को अयोध्या में दीपोत्सव 2024 के दौरान आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के CM Yogi आदित्यनाथ ने अहम बयान दिया है।

CM Yogi ने कहा कि – ‘ये तो एक शुरूआत है…शुरूआत। अयोध्या एक शुरूआत है सनातन धर्म के लिए।… सनातन धर्म के मार्ग के बैरियर भी हटाने हैं।

..2017 को पहलो जो भगवान काम के अस्तित्व को नकार रहे थे…सवाल खड़ा कर थे, वे केवल राम पर नहीं बल्कि पूरे सनातन धर्म और आप पर प्रश्न खड़ा करते थे…वे आपकी विरासत पर प्रश्न खड़ा करते थे…लेकिन कितनी सदाशयता है हमारी? हां, सदाशयता ही समझो…लेकिन आपकी सदाशयता विरोधी को कायर नजर नहीं आनी चाहिए’।

बोले Yogi – सेकुलरिज्म के नाम आतंकवाद-नक्सलवाद नहीं बढ़ाने देंगे

CM Yogi आदित्यनाथ यहीं नहीं रुके। वह अपने पूरे रौ में थे। CM Yogi ने आगे कहा कि – ‘जो लोग सनातन धर्म पर बार-बार प्रश्न खड़ा करते हैं, उनको मैं बोलना चाहता हूं कि सनातन धर्म ने कभी किसी का अहित नहीं किया…सबको गले से  लगाया।

दुनिया की कोई ऐसी जाति नहीं, कोई ऐसा मत, संप्रदाय या सेक्ट नहीं जिसकी विपत्ति के समय सनातन धर्मावलंबियों ने उन्हें शरण देकर फलने-फूलने और आगे बढ़ने का अवसर ना दिया हो। विश्व मानवता आज भी इसके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करती है।

…लेकिन ये सेकुलरिज्म के नाम पर राजनीति करने वाले लोग आज सनातन धर्म पर कुठाराघात करके न केवल सनातन धर्म और भारत की आत्मा को लहूलुहान करने का कार्य कर रहे हैं बल्कि इसके नाम पर आतंकवाद और नक्सलवाद को बढ़ाना चाहते हैं।

क्या नकस्लवाद और आतंकवाद को हम बढ़ावा देने देंगे ?…तो फिर मेरे भगवान राम 14 वर्ष के वनवास का मतलब क्या?…हनुमान जी का मतलब क्या? राम काज कीन्हें बिनु, मोही कहां विश्राम’।

अयोध्या दीपोत्सव 2024 को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ।
अयोध्या दीपोत्सव 2024 को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ।

CM Yogi का गूढ़ संदेश – …मां सीता की अग्निपरीक्षा बार-बार नहीं होनी चाहिए

CM Yogi आदित्यनाथ ने सियासी विरोधियों को अपने ही अंदाज में इसी संबोधन के क्रम में दो टूक संदेश देना जारी रखा। CM Yogi बोले – ‘…याद रखना, ये मां सीता की अग्निपरीक्षा बार-बार नहीं होनी चाहिए।…हमे इस अभिशाप से निकलना ही होगा। हम लोग भी विश्राम नहीं देने वाले हैं तब तक जब तक कि सनातन धर्म के मार्ग में जितने भी रोड़े हैं, उनका नामोनिशान समाप्त न कर दिया जाए।

जो भी मानवता के, विकास के मार्ग में बैरियर बनेगा, उसकी वही दुर्गति होनी है जो उत्तर प्रदेश के माफियाओं की हुई है।

…मैंने उन लोगों के भी कारनामे देखे हैं जिन्होंने रामभक्तों के लहू से अयोध्या में सरयू मईया को लहूलुहान किया था…वह दृश्य भी हमलोगों ने अयोध्या के अंदर देखा है। …इसीलिए अहसास कराने आया हूं आज…हमने जो कहा…ये डबल इंजन की सरकार ने जो कहा वो तो करके दिखा दिया। अब अयोध्या की बारी है…अयोध्या को फिर से अपने आप को साबित करने की बारी है।

…जिन लोगों को काम नहीं करना था, वे पहले राम के अस्तित्व पर प्रश्न खड़ा करते थे…उससे पहले रामभक्तों पर गोली चलाते थे…और आज जब विकास हो रहा है तो बैरियर बन रहे हैं…।…लेकिन अयोध्या को छेड़े बगैर हम इन बैरियर्स को भी हटा रहे हैं। ये बैरियर वैसे ही हट रहे हैं जैसे उत्तर प्रदेश को माफिया से मुक्त करके सुरक्षित प्रदेश बनाया गया है’।

अयोध्या दीपोत्सव 2024 को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ।
अयोध्या दीपोत्सव 2024 को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ।

बोले CM Yogi दुनिया को आकर्षित कर रहे अयोध्या को भव्य और दिव्य रूप देना ही होगा

CM Yogi ने अपने संबोधन में अयोध्याधाम को लेकर अपने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के विजन को भी अपने संबोधन में रखा। CM Yogi ने कहा कि ‘…आपलोगों ने 2017 में इसी मंच पर पूज्य संतों की उपस्थिति में कहा था कि – ‘योगी जी एक काम करो…मंदिर का निर्माण करो’।

…बहनों-भाइयों, मंदिर का निर्माण तो हो गया है…रामलला भी विराजमान हो गए हैं। …इसी मंच से मैंने और मेरे सहयोगियों एवं आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने भी कहा था – ‘अयोध्या को दुनिया की सुंदरतम नगरी बनाएंगे’।…आज अयोध्या चमक रही है…दुनिया अय़ोध्या की ओर आ रही है।

…31 हजार करोड़ रुपये लागत की परियोजनाएं या तो पूरी हो गई हैं या युद्धस्तर पर जारी हैं। इससे भी आगे जाकर इस पर कार्य होने हैं।

…अयोध्याधाम में मैंने 22 जनवरी और 23 जनवरी को वह दृश्य देखा है…जब देशभर से आए हुए श्रद्धालु भगवान राम का दर्शन कर रहे तो उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे। …कोई पिलर को पकड़कर आंसू बहा रहा था…कोई जमीन पर लेट करके भगवान को दंडवत करता था, उनके सामने अपना शीश नवाता था लेकिन अपने अश्रु बहाकर भी खुशियों को उजागर करता था।

…अयोध्या को भव्य और दिव्य रूप देना ही होगा। इसके लिए अयोध्यावासियों के एकबार फिर से आगे आना होगा। …आज अयोध्या का बदला हुआ स्वरूप दुनिया को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।

कोई सोचता था क्या कि अयोध्या में 4 लेन की सड़कें होंगी? धर्म पथ, राम पथ, भक्ति पथ, जन्मभूमि पथ के नाम आज 4-लेन हैं…कोई जानता था कि इतने फ्लाईओवर अयोध्या के अंदर बनेंगे?

जो लोग अयोध्यावासियों को 4 घंटे-5 घंटे बिजली के लिए भी तरसाते थे, सड़ी हुई गर्मी में तरसने के लिए छोड़ देते थे, वे भी आज राम की दुहाई दे रहे हैं…वे भी आज अयोध्या आकर अपना ताल ठोंकना चाहते हैं।

…हजारों वर्ष पहले विमान से भगवान राम अयोध्या उतरे थे। उसके बाद से यहां विमान नहीं उतरा।…मोदी जी कृपा से, अयोध्या इस अभिशाप से मुक्त हुआ…अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना…पूरे देश की कनेक्टिविटी अयोध्या के साथ जुड़ी’।

Aditya Sahu Jharkhand Student Protest: झारखंड छात्र आंदोलन पर भाजपा का...

Aditya Sahu Jharkhand Student Protest: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। दिल्ली में संसद भवन परिसर में...

Ramgarh Illegal Sand Tractor Accident: रामगढ़ में फिर दिखी अवैध बालू...

Ramgarh Illegal Sand Tractor Accident: गुरुवार शाम अरगड्डा पुलिस स्टेशन इलाके में अवैध रूप से खोदी गई रेत से लदा एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो...

Jharkhand Assam Flood Relief 2026: CM हेमंत सोरेन ने असम को...

Jharkhand Assam Flood Relief 2026: असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए मानवीय पहल करते हुए, झारखंड सरकार ने असम...