अज्ञात अपराधियों ने बुजुर्ग को गोली मारकर की हत्या

मधेपुरा : मधेपुरा सदर अनुमंडल के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत यादव नगर वार्ड-6 में एक 55 वर्ष बुजुर्ग की सोमवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस संबंध में मृतक रघुनी यादव के परिजन ने बताया कि रोजाना की तरह रघूनी यादव यादव खाना खाकर अपने दरवाजे के मचान पर सोने चले गए। देर रात में आज्ञात अपराधी ने रघुनी यादव की गोली मार कर हत्या कर दी। बता दें कि गोली लगने की जानकारी परिजनों को सुबह में हुआ।

वहीं घटनास्थल पर गोली का खोखा भी बरामद हुआ स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना भर्राही थाना की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही भर्राही थाना अध्यक्ष ने अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर खोखा को बरामद किया और शव का कागजी प्रक्रिया पूरा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया। वहीं घटना के बारे में थाना अध्यक्ष ने बताया कि एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई है वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान कर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े : BNMU में छात्र संगठनों का आंदोलन हुआ तेज, VC का निकाला गया अर्थी जुलूस

यह भी देखें :

रमण कुमार की रिपोर्ट

AI Robotics Challenge में TCS की बड़ी कामयाबी, 115 देशों के...

TCS AI Robotics Challenge, नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स के क्षेत्र में भारत ने एक बार फिर अपनी तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन किया...

Ramvachan Rai Bihar Vidhan Parishad: कौन हैं रामवचन राय? बिहार विधान...

Ramvachan Rai Bihar Vidhan Parishad,पटना: बिहार विधान परिषद में बड़ा बदलाव हुआ है। वरिष्ठ नेता और विधान परिषद के पूर्व उपसभापति प्रो. डॉ. रामवचन...

Angan Ka Milan Bihar: बिहार के आंगनबाड़ी केंद्रों में बदलेगा माहौल?...

Angan Ka Milan Bihar,पटना: बिहार में आंगनबाड़ी सेवाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से राज्यव्यापी ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम शुरू किया गया है।...