Smart Meter Account में बैलेंस रहने के बावजूद बिजली गुल, लोग हुए परेशान तो…

भागलपुर: बिहार में स्मार्ट मीटर के नाम पर पहले ही राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। एक तरफ विपक्ष राज्य सरकार और बिजली विभाग पर गरीब और किसानों के साथ धोखा करने और ठगने की बात कह रहा है तो दूसरी तरफ पूरा सरकारी महकमा में अधिकारी से मंत्री तक स्मार्ट मीटर बेहतर और लोगों के लिए फायदेमंद बता रहे हैं। इसी बीच रविवार की शाम भागलपुर में दर्जनों उपभोक्ताओं के घरों में बिजली गुल हो गई।

मामला भागलपुर के बिहपुर प्रखंड की है जहां कई गांव के लोगों के घरों की बिजली अचानक गुल हो गई। लोगों ने बताया कि रविवार की शाम अचानक उनके घरों में बिजली कट गई। स्मार्ट मीटर का बैलेंस चेक काने पर सबके खाते में बैलेंस भी था बावजूद इसके बिजली कट गई। अचानक दर्जनों लोग इस बात की शिकायत लेकर बिजली ऑफिस पहुंचने लगे। अधिकारियों ने जैसे तैसे लोगों को समझा बुझा कर वापस भेजा और उन्हें आश्वासन दिया कि जल्दी ही उनके घरों में बिजली सेवा बहाल हो जाएगी।

मामले में बिजली विभाग के कनीय अभियंता रविशंकर कुमार ने बताया कि कुछ उपभोक्ताओं के साथ परेशानी हुई थी। यह नेटवर्क और कम्युनिकेशन समस्या के कारण हुई थी। ठीक कर लिया गया है, अब सभी के घरों में फिर से बिजली शुरू हो गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Amit Shah के बयान पर राजद का पलटवार, कहा…

Smart Meter Account Smart Meter Account Smart Meter Account

Smart Meter Account

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: सासाराम को जाम से मिलेगी राहत!...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: बिहार के रोहतास जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...

Katihar Advocate Murder: दिनदहाड़े अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या,...

Katihar Advocate Murder: बिहार के कटिहार में सोमवार को दिनदहाड़े बीच बाजार अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात नगर...