मरांग गोमके पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना का बढ़ा दायरा, अब 50 छात्र-छात्राएं भेजे जाएंगे विदेश

रांची. मरांग गोमके पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत अब 50 छात्र-छात्राएं विदेश भेजे जाएंगे। पहले 25 छात्र-छात्राएं ही भेजे जाते थे। यह फैसला आज सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया।

झारखंड कैबिनेट की बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

दरअसल, आज सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें 81 प्रस्तावों पर मुहर लगी। यह बैठक रांची के प्रोजेक्ट भवन में हुई। बैठक में जल दर में संशोधन को स्वीकृति मिली। बोकारो गोमिया पथ के सुदृढ़ीकरण के लिए 46 करोड़ राशि की स्वीकृति दी गयी। इंदिरा गांधी दिव्यांग पेंशन नियमावली संशोधन को स्वीकृति दी गयी। लघु आंगनबाड़ी केंद्र को सामान्य आंगनबाड़ी केंद्र के समायोजन को स्वीकृति दी गयी। सरकारी माध्यमिक विद्यालय में लिपिक-टंकक सेवा स्वीकृति नियमावली को स्वीकृति मिली।

रिम्स रांची में सीटी स्कैन मशीन की खरीद के लिए नियमावली में संशोधन को स्वीकृति मिली। गढ़वा शहर मल्टी कल्चरल भवन के निर्माण के लिए 7 करोड़ राशि की स्वीकृति दी गयी। केंद्रीय माल और सेवा कर नियमावली के संशोधन की स्वीकृति प्रदान की गई। हजारीबाग के कोनार परियोजना के बचे कार्य को पूरा करने के लिए राशि की स्वीकृति प्रदान की गई। केशव महतो कमलेश को झारखंड राज्य समन्वय समिति सदस्य बनाए जाने की स्वीकृति दी गई। रिम्स में नए भवन के निर्माण और पुराने भवन के जीर्णोधार के लिए 7 अरब की राशि की स्वीकृति दी गयी।

मरांग गोमके पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना का बढ़ा दायरा

मरांग गोमके पारदेशीय छात्रवृति योजना के तहत अब 50 छात्र छात्राएं विदेश भेजे जाएंगे। पहले 25 छात्र छात्राएं ही भेजे जाते थे। झारखंड राज्य के सभी जिलों में पलाश मार्ट खोले जाने की भी कैबिनेट बैठक में स्वीकृति दी गयी।

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...