Advertisment

झारखंड में दिव्यांग और अनाथ बच्चों के लिए शुरू होगी वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना, कैबिनेट से मिली मंजूरी

रांची. खबर राजधानी रांची से है। आज सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें दिव्यांग और अनाथ बच्चों के लिए वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना शुरू करने की स्वीकृति दी गयी। साथ ही इस बैठक में कुल 29 प्रस्तावों पर मुहर लगी है।

मंईयां सम्मान योजना में अब ढाई हजार रुपये मिलेंगे

आज हुई झारखंड कैबिनेट बैठक में झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना अंतर्गत लाभार्थियों को प्रतिमाह एक हजार रुपये की जगह ढाई हजार रुपये देने की स्वीकृति दी गयी। वित्तीय वर्ष 2024-25 में ज्ञानोदय योजना अंतर्गत 50 करोड़ की लागत से प्रारंभिक विद्यालय में समेकित विज्ञान एवं गणित प्रयोगशाला की अधिस्तापन की स्वीकृति दी गयी। पथ प्रमंडल गढ़वा अंतर्गत बिलासपुर पथ से बीरबल चौक तक निर्माण के लिए 109 करोड़ की स्वीकृति दी गयी।

कैबिनेट बैठक इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर

साथ ही, झारखंड कैबिनेट बैठक में पारा शिक्षक कस्तूरबा विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षककर्मी को कर्मचारी भविष्य निधि की सुविधा की स्वीकृति दी गयी। रांची विश्वविद्यालय के मुख्यालय एवं विभिन्न अंगीभूत महाविद्यालय में कक्षा आधारित शिक्षकों की सेवा आवश्यकता आधारित शिक्षकों के रूप में करने के संबंध में स्वीकृति दी गयी। सिद्धू कानू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका अंतर्गत गोडाजिले में डिग्री महाविद्यालय के निर्माण कार्य के लिए 39 करोड़ की स्वीकृति दी गयी।

दिव्यांग और अनाथ बच्चों के लिए वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना शुरू होगी

झारखंड कैबिनेट बैठक में दिव्यांग और अनाथ बच्चों के लिए वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत होगी, इसकी स्वीकृति दी गयी। गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना के संशोधन की स्वीकृति दी गयी। पूर्वी सिंहभूम जिले के बहराघोड़ा में महिला महाविद्यालय के निर्माण के लिए 38 करोड़ की स्वीकृति दी गयी। राजकीय पॉलिटेक्निक चाकुलिया निर्माण 134 करोड़ की स्वीकृति दी गयी।

असम में कई राज्य के मूलवासी रहते हैं, जिनकी संख्या 70 लाख के करीब है। इन्हें एसटी का दर्जा प्राप्त नहीं है। इनके लाभ के लिए कई प्रस्ताव लाए गए हैं, जिनके लिए एक समिति का गठन किया जाएगा, जो वहां के लोगों का जायजा लेगी, कैबिनेट से इसकी भी स्वीकृति दी गयी।

Bihar Sports News: हॉकी स्टार सावन कुमार को खेल मंत्री ने...

बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने अंडर 18 हॉकी एशिया कप के स्टार गोलकीपर सावन कुमार को सम्मानित किया। मंत्री ने कहा कि...

Bihar News: घायल BDO से मिले मंत्री श्रवण कुमार, अस्पताल पहुंचकर...

बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने सारण जिले के दो घायल बीडीओ से पटना के अस्पतालों में मुलाकात की। दोनों अधिकारी 25...

Misir Besra arrested: 1 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार,...

Misir Besra arrested: झारखंड पुलिस को नक्सल-विरोधी अभियानों में बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने धनबाद ज़िले से शीर्ष माओवादी नेता मिसिर बेसरा को...