Breaking: झारखंड कैबिनेट की बैठक समाप्त, 81 प्रस्तावों पर लगी मुहर

रांची. खबर राजधानी रांची से है। आज सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें 81 प्रस्तावों पर मुहर लगी। यह बैठक रांची के प्रोजेक्ट भवन में हुई।

झारखंड कैबिनेट की बैठक इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

बैठक में जल दर में संशोधन को स्वीकृति मिली। बोकारो गोमिया पथ के सुदृढ़ीकरण के लिए 46 करोड़ राशि की स्वीकृति दी गयी। इंदिरा गांधी दिव्यांग पेंशन नियमावली संशोधन को स्वीकृति दी गयी। लघु आंगनबाड़ी केंद्र को सामान्य आंगनबाड़ी केंद्र के समायोजन को स्वीकृति दी गयी। सरकारी माध्यमिक विद्यालय में लिपिक-टंकक सेवा स्वीकृति नियमावली को स्वीकृति मिली।

झारखंड कैबिनेट बैठक में रिम्स के नए भवन निर्माण के लिए 7 अरब की स्वीकृति

रिम्स रांची में सीटी स्कैन मशीन की खरीद के लिए नियमावली में संशोधन को स्वीकृति मिली। गढ़वा शहर मल्टी कल्चरल भवन के निर्माण के लिए 7 करोड़ राशि की स्वीकृति दी गयी। केंद्रीय माल और सेवा कर नियमावली के संशोधन की स्वीकृति प्रदान की गई। हजारीबाग के कोनार परियोजना के बचे कार्य को पूरा करने के लिए राशि की स्वीकृति प्रदान की गई। केशव महतो कमलेश को झारखंड राज्य समन्वय समिति सदस्य बनाए जाने की स्वीकृति दी गई। रिम्स में नए भवन के निर्माण और पुराने भवन के जीर्णोधार के लिए 7 अरब की राशि की स्वीकृति दी गयी।

मुंबई में झारखंड भवन बनेगा। यह तीन फ्लोर तक होगा। यहां बीमारी के लिए इलाज करवाने जाने वाले मजदूरों के रहने की सुविधा होगी। झारखंड आंगनबाड़ी सहायिका सेविका के मानदेय में संशोधन की स्वीकृति दी गयी। हजारीबाग के चौपारण में डिग्री महाविद्यालय के निर्माण के लिए राशि की स्वीकृति दी गयी। रांची जिले में चार यातायात थाना के सृजन की स्वीकृति दी गयी।

साथ ही मरांग गोमके पारदेशीय छात्रवृति योजना के तहत विदेश अब 50 छात्र छात्राएं भेजे जाएंगे। पहले 25 छात्र छात्राएं ही भेजे जाते थे। झारखंड राज्य के सभी जिलों में पलाश मार्ट खोले जाने की भी कैबिनेट बैठक में स्वीकृति दी गयी।

अपडेट जारी है..

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...

Neeraj Kumar ICU News: JDU नेता नीरज कुमार ICU में भर्ती,...

Neeraj Kumar ICU News, पटना: बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र...

Nalanda Crime News: मेला देखने जा रहे युवक को रेलवे गुमटी...

Nalanda Crime News: बिहारशरीफ जंक्शन के पास सोमवार की देर शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे गुमटी के समीप...