दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए रांची में रातभर चलेंगी सिटी बसें, महिलाओं और बुजुर्गों को मिलेगी प्राथमिकता

रांची: दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रांची में रात्रि के समय भी सिटी बसों का संचालन किया जाएगा। निगम प्रशासक संदीप कुमार सिंह ने निर्देश दिया है कि 13 अक्टूबर तक छह रूटों पर रात 12 बजे या यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार उससे भी देर तक सिटी बसें चलाई जाएं। प्रत्येक रूट पर दो-दो बसों का संचालन होगा, जो निर्धारित स्थल से यात्रियों को लेकर उन्हें सुरक्षित वापस उस स्थान तक पहुंचाएंगी।

इस दौरान महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया है, ताकि वे दुर्गा पूजा के दौरान बिना किसी परेशानी के घूम सकें।

बस संचालन के रूट:

  1. ओरमांझी चौक से ट्रैक्टर स्टैंड भाया बरियातू
  2. कांके चौक से जाकिर हुसैन पार्क भाया कांके रोड
  3. तुपुदाना चौक से बिरसा चौक, हिनू होते हुए होटल रेडिसन ब्लू चौक तक
  4. धुर्वा गोलचक्कर से होटल रेडिसन ब्लू चौक तक भाया बिरसा चौक, हिनू
  5. धुर्वा गोलचक्कर से कांटाटोली चौक भाया हरमू रोड, अरगोड़ा, कडरू, सुजाता चौक, मुंडा चौक
  6. रामपुर से भाया नामकुम कांटाटोली चौक तक

इस पहल से श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान यात्रा में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा और वे सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

Garhwa News: क्या पेंशन में देरी बनी वृद्ध की मौत की...

Garhwa News: ज़िले के बड़गढ़ ब्लॉक में एक बुज़ुर्ग की मौत के बाद झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के कामकाज को लेकर विवाद खड़ा हो...

भारतीय नगर में देह व्यापार पर दूसरा बड़ा प्रहार, रेड लाइट...

सहरसा : सदर थाना पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के भारतीय नगर स्थित रेड लाइट एरिया में छापेमारी...

चिराग-मांझी के बीच चल रहे विवाद पर विजय चौधरी ने कहा-...

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बीच चल रहे विवाद...