Durga Puja Flight Fare Hike Ranchi: दुर्गा पूजा में आसमान छूते हवाई किराए: बेंगलुरु-रांची का किराया 200% बढ़ा, कोलकाता-भुवनेश्वर रूट भी महंगा

Durga Puja Flight Fare Hike Ranchi: दुर्गा पूजा में रांची आने वाली फ्लाइट्स के किराए ढाई गुना बढ़े। बेंगलुरु-रांची टिकट 16000, भुवनेश्वर-रांची 11000 और कोलकाता-रांची 6500 रुपए।


Durga Puja Flight Fare Hike Ranchi: रांची: दुर्गा पूजा का त्योहार करीब आते ही रांची आने वाली फ्लाइट्स का किराया सामान्य से ढाई गुना तक बढ़ गया है। दक्षिण भारत से आने वाली फ्लाइट्स पर सबसे ज्यादा असर दिख रहा है। 25 से 28 सितंबर यानी नवरात्र की चतुर्थी से सप्तमी तक रांची लौटने वालों को जेब पर भारी बोझ उठाना पड़ रहा है।


 Key Highlights

  • दुर्गा पूजा पर रांची आने वाली फ्लाइट्स का किराया ढाई गुना तक बढ़ा

  • बेंगलुरु-रांची रूट पर किराया 6500 से बढ़कर 16000 रुपए

  • भुवनेश्वर-रांची टिकट 11000 रुपए तक पहुंचा

  • कोलकाता-रांची किराया दोगुना होकर 6500 रुपए

  • लंबी दूरी की ट्रेनों में भी वेटिंग लिस्ट भरी


Durga Puja Flight Fare Hike Ranchi:

बेंगलुरु से रांची का किराया 6500 रुपए से बढ़कर 16000 रुपए तक पहुंच गया है। वहीं कोलकाता से रांची का किराया सामान्य दिनों में 3200-3500 रुपए होता है, जो इन दिनों 6500 रुपए तक पहुंच गया है। भुवनेश्वर से रांची रूट पर भी जबरदस्त उछाल है, जहां किराया 3000-3500 रुपए से बढ़कर 8000-11000 रुपए तक पहुंच गया है।

25 से 28 सितंबर तक रांची आने वाली फ्लाइट्स के किराए में उछाल

Durga Puja Flight Fare Hike Ranchi: ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग

सिर्फ हवाई जहाज ही नहीं, पूजा के समय ट्रेनों में भी भारी भीड़ है। पंचमी से सप्तमी तक कोलकाता, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु से आने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। उदाहरण के लिए, ट्रेन नंबर 12818 झारखंड एक्सप्रेस में 25 से 29 सितंबर तक सभी क्लास में वेटिंग लिस्ट भर चुकी है।

चैंबर के पर्यटन उपसमिति चेयरमैन शैलेश अग्रवाल ने कहा कि डीजीसीए (DGCA) का फिलहाल किराए पर कोई नियंत्रण नहीं है, इसलिए एयरलाइंस मनमाने तरीके से दाम बढ़ा रही हैं।

Ranchi Traffic Challan: दुर्गा पूजा में 12 दिन में 38 हजार...

रांची में दुर्गा पूजा के दौरान 12 दिनों में 38,290 वाहनों के चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस ने 3.18 करोड़ रुपये से अधिक का...

JPSC Scam: एल खियांग्ते समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, JSSC...

झारखंड JPSC परीक्षा घोटाले में CID ने एल खियांग्ते और श्वेता कुमारी गुप्ता समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। JSSC पेपर लीक...

Driving Licence Rules: ड्राइविंग लाइसेंस के नियम होंगे सख्त, ऑनलाइन टेस्ट...

 Driving Licence Rules में बदलाव का प्रस्ताव है। ऑनलाइन सुरक्षित ड्राइविंग टेस्ट के पासिंग मार्क्स 60% से बढ़ाकर 75% करने और पीवीसी कार्ड देने...