दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए रांची में रातभर चलेंगी सिटी बसें, महिलाओं और बुजुर्गों को मिलेगी प्राथमिकता

रांची: दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रांची में रात्रि के समय भी सिटी बसों का संचालन किया जाएगा। निगम प्रशासक संदीप कुमार सिंह ने निर्देश दिया है कि 13 अक्टूबर तक छह रूटों पर रात 12 बजे या यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार उससे भी देर तक सिटी बसें चलाई जाएं। प्रत्येक रूट पर दो-दो बसों का संचालन होगा, जो निर्धारित स्थल से यात्रियों को लेकर उन्हें सुरक्षित वापस उस स्थान तक पहुंचाएंगी।

इस दौरान महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया है, ताकि वे दुर्गा पूजा के दौरान बिना किसी परेशानी के घूम सकें।

बस संचालन के रूट:

  1. ओरमांझी चौक से ट्रैक्टर स्टैंड भाया बरियातू
  2. कांके चौक से जाकिर हुसैन पार्क भाया कांके रोड
  3. तुपुदाना चौक से बिरसा चौक, हिनू होते हुए होटल रेडिसन ब्लू चौक तक
  4. धुर्वा गोलचक्कर से होटल रेडिसन ब्लू चौक तक भाया बिरसा चौक, हिनू
  5. धुर्वा गोलचक्कर से कांटाटोली चौक भाया हरमू रोड, अरगोड़ा, कडरू, सुजाता चौक, मुंडा चौक
  6. रामपुर से भाया नामकुम कांटाटोली चौक तक

इस पहल से श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान यात्रा में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा और वे सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

Giridih News: गिरिडीह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली...

 गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। बिजली वाद और वाहन दुर्घटना से जुड़े सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति से...

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...