जमशेदपुरः झारखंड स्थापना दिवस पर टाटा स्टील के अधिकारियों द्वारा भगवान बिरसा के कथित अपमान से दुखी स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जमशेदजी नसरवां जी टाटा की प्रतिमा के सामने मौन व्रत पर बैठे.
बन्ना गुप्ता ने जमशेदजी टाटा की प्रतिमा को गंगाजल से धोकर पुष्प अर्पित किया. उसके बाद मुंह पर काला कपड़ा बांध हाथ में तख्ती लिए मौन व्रत पर बैठ गए. तख्ती पर लिखा था भगवान बिरसा मुंडा का अपमान करने वाले टाटा स्टील के अधिकारियों को माफ करे. भगवान बिरसा मुंडा के जयंती पर टाटा स्टील के बगीचे में दो फूल भी नहीं है.
मौन व्रत के बाद बन्ना गुप्ता ने कहा कि आज जब पूरे देश और झारखंड में महान सपूत और धरती आबा को स्मरण किया जा रहा है, जल, जगंल और जमीन की रक्षा के लिए उनके शहादत को याद किया जा रहा है, तब टाटा स्टीट ने इस वीर सपूत की याद में दो फूल भी चढ़ाना उचित नहीं समक्षा. संवाद कार्यक्रम का आयोजन टाटा द्वारा किया जात है लेकिन वहां भी इस सपूत को याद नहीं किया गया. टाटा स्टील के किसी भी वरीय अधिकारी ने श्रद्धा सुमन अर्पित नहीं किया.
बन्ना गुप्ता ने कहा कि टाटा जी का दिल से सम्मान हैं, लेकिन टाटा स्टील के अधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा का जो अपमान किया है, यह उसका विरोध है.
रिपोर्ट-लाला जबीं

















