Advertisment

चलती Train में लूटपाट के दौरान गोलीबारी, एक यात्री घायल

भोजपुर: पटना दीन दयाल उपाध्याय रेलखंड पर चलती ट्रेन में अपराधियों ने लूटपाट की। लूटपाट के दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने एक यात्री को गोली मार दी। घटना शनिवार की देर रात सदीसोपुर रेलवे स्टेशन के समीप की है जहां लोकमान्य तिलक मुंबई जनता एक्सप्रेस में हथियारबंद अपराधी लूटपाट करने लगे। लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने वाराणसी के मंडुआडीह थाना क्षेत्र के भूलनपुर गांव निवासी कृष्ण मोहन उपाध्याय को गोली मार दी। गोली लगने से वह घायल हो गए। वहीं घटना के बाद ट्रेन में हड़कंप मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन में लूटपाट के दौरान अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग की थी जिसमें घायल यात्री को दो गोली लग गई। गोलीबारी में घायल यात्री को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसके परिजन उसे लेकर वाराणसी चले गए। बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति पटना में एक कंपनी में नौकरी करते हैं और वह अपनी नौकरी के सिलसिले में ही वाराणसी से पटना आ रहे थे तभी अपराधियों ने ट्रेन में लूटपाट के दौरान गोलीबारी की और वह घायल हो गए।

यह भी पढ़ें-    CRPF के बस को ब्लास्ट करने के आरोपी नक्सली को पुलिस ने दबोचा

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

Train Train Train

Train

मारपीट रोकने गई पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, SHO समेत 4...

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले के जम्होर थाना क्षेत्र के बलिकरना गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट रोकने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर...

बाउंड्री विवाद ने लिया खूनी मोड़, 10 राउंड फायरिंग से दहला...

बेगूसराय : बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल गांव में जमीन की बाउंड्री को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से...

‘PK’ के खिलाफ थाने पहुंचे नीरज कुमार, दर्ज कराया FIR

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान से ठीक पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर सीट से...