Advertisment

ABVP ने आयोजित किया डांडिया, पारंपरिक परिधान में पहुंचे छात्र छात्राओं के साथ…

औरंगाबाद: औरंगाबाद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय परिसर में डांडिया का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा नेता सतीश कुमार, अभाविप विभाग संयोजक गोपाल शर्मा, पूर्व छात्र नेता दीपक कुमार, जिला संयोजक अभय कुशवाहा, औरंगाबाद नगर मंत्री प्रभात कुमार, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गौरव मिश्रा, मुकुल कुमार सहित अन्य ने डीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

औरंगाबाद नगर छात्रा प्रमुख गोल्डी सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय में गरबा एवं डांडिया का प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें परारंपिक ड्रेस में ही लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है। गरबा मां दुर्गा का स्वरूप माना जाता है इसलिए विद्यार्थी परिषद द्वारा यह आयोजित किया गया है। पारंपरिक ड्रेस इसलिए अनिवार्य था क्योंकि आजकल के लोग फैशन में इतने डूब गए हैं की पुरानी चीजों को भूलते जा रहे हैं।

आजकल के युवा छोटे-छोटे कपड़े पहनते हैं, इससे लोगों में अच्छा संदेश नहीं जाता है। हमारी संस्कृति में युवतियां साड़ी और सूट पहनती हैं जबकि युवक कुर्ता धोती या कुर्ता पजामा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा यह अनिवार्य किया गया था। कार्यक्रम में सच्चिदानंद सिंहा महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं, शहर के अन्य महाविद्यालय एवं कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राएं एवं जिले के विभिन्न जगहों से लोग पहुंचे। लगभग इस कार्यक्रम में 1500 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    ISKCON विवाद में कूदे तेजप्रताप, वीडियो शेयर कर कहा…

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

ABVP ABVP ABVP

ABVP

Highlights

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...