Rohtas में विवाहिता ने की आत्महत्या, घर से भाग शिक्षक के साथ की थी शादी

रोहतास: रोहतास में एक विवाहिता ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना से आसपास के इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया वहीं मृतिका के पति को भी हिरासत में ले लिया है। घटना रोहतास के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 की है जहां एक महिला ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

मृतिका की पहचान रोहतास के चेनारी थाना क्षेत्र के तेतरी गांव निवासी मयंक पांडेय की पत्नी श्रद्धा कुमारी के रूप में की गई। मृतिका के पति शिवोबहार हाई स्कूल में पदस्थापित हैं। बताया जा रहा है कि मृतिका ने अपने घर से भाग कर मंदिर में शादी की थी। फ़िलहाल घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामले में रोहतास के एसपी रोशन कुमार ने बताया कि फ़िलहाल मृतिका के पति को हिरासत में ले कर पूछताछ की जा रही है। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Governor ने बाढ़ राहत सामग्री वाहन को किया रवाना

रोहतास से सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Rohtas Rohtas

Rohtas

Nishant Kumar Varanasi Visit: वाराणसी में निशांत कुमार के दौरे को...

Nishant Kumar Varanasi Visit: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के आगामी 1 नवंबर को प्रस्तावित वाराणसी दौरे को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP)...

Jio IPO News: जियो की लिस्टिंग पर 15-20% तक कमाई की...

Jio IPO News: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को लेकर बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। कंपनी का प्राइस बैंड सामने आने...